19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिये, आधार कार्ड बनवाने के 10 बड़े फायदे, कहां-कहां होता है इस्तेमाल

Highlights - पासपोर्ट बनवाया हो या स्टॉक मार्केट में निवेश करना ऐसे सभी कार्यों में आधार कार्ड अनिवार्य - नया बैंक खाता खुलवाने के लिए भी आधार कार्ड जरूरी - सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी आधार जरूरी
2 min read
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Nov 05, 2020

aadhar-card.jpg

नोएडा. आज के दौर में आधार कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज बन गया है। पासपोर्ट बनवाया हो या स्टॉक मार्केट में निवेश करना या फिर बैंक खाते से कैश निकालना ऐसे सभी कार्यों में आधार कार्ड अनिवार्य हो गया है। आइये हम आपको बताते हैं कि कहां-कहां आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है और इसके फायदे क्या हैं।

यह भी पढ़ें- PVC Aadhaar Card के लिए मोबाइल नंबर नहीं है जरूरी, ऐसे मिनटों में हो जाएगा तैयार

1. आधार कार्ड से खुलेगा बैंक खाता

अगर आपको नया बैंक खाता खुलवाना है तो इसके लिए आपके पास सिर्फ आधार कार्ड होना चाहिए। आधार कार्ड के जरिये आसानी से बिना किसी शुल्क के बैंक खाता खुल जाएगा।

2. पेंशन के लिए आधार जरूरी

अब पेंशन पाने वाले लोगों के लिए सिर्फ आधार कार्ड ही सबसे जरुरी दस्तावेज है। अब पेंशनधारी केवल आधार कार्ड के जरिये अपनी पेंशन पा सकते हैं।

3. स्टॉक मार्किट में करें निवेश

अब आधार कार्ड के जरिए स्टॉक मार्किट में भी निवेश किया जा सकता है। इसके अलावा आधार नंबर से म्यूचुअल फंड्स में भी निवेश कर सकते हैं।

4. पासपोर्ट के लिए भी आधार जरूरी

अब पासपोर्ट बनवाने के लिए भी आधार कार्ड जरूरी कर दिया गया है। अब पासपोर्ट बनवाने के लिए आपको आवेदन के समय पहचान के तौर पर केवल आधार नंबर की ही जरुरत पड़ेगी। इसके जरिये केवल 10 दिन में पासपोर्ट मिल जाता है।

5. पीएफ से पैसा निकालने के लिए भी जरूरी

अब पीएफ की राशि उन खाताधारकों को ही मिलेगी, जिन्होंने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में अपना आधार कार्ड नंबर रजिस्टर करवा रखा है। ऑनलाइन पैसा निकालने के लिए सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए पीएफ खाते से आधार लिंक जरूरी है।

6. एलपीजी सब्सिडी ट्रांसफर के लिए भी जरूरी

एलपीजी गैस पर सब्सिडी पाने के लिए भी आधार कार्ड नंबर बैंक खाते से लिंक होना जरूरी है।

7. डिजिटल लॉकर के लिए जरूरी

जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन रखने के लिए सरकार ने डिजिटल लॉकर लॉन्च किया है। जहां आप जन्म प्रमाण पत्र से लेकर अन्य सभी दस्तावेज ऑनलाइन स्टोर कर सकते हैं। इसके लिए सिर्फ आधार कार्ड नंबर की जरुरत होती है।

8. जन-धन योजना के लिए भी जरूरी

जन-धन योजना का लाभ पाने के लिए भी अब केवल आधार कार्ड की जरुरत होती है। इसके तहत आप अपना बैंक खाता खुलवा सकते हैं।

9. मोबाइल सिम के लिए भी जरूरी

अगर आप कोई मोबाइल नंबर लेना चाहते हैं तो इसके लिए भी आपको आधार कार्ड की जरुरत होगी।

10. राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए भी आवश्यक

अगर आप घर के किसी सदस्य का नाम अपने राशन कार्ड में जुड़वाना चाहते हैं तो इसके लिए भी आपको आधार कार्ड की जरुरत होगी।

यह भी पढ़ें- लॉकडाउन में चली गई है नौकरी तो न करें चिंता, इस योजना से 25 लाख का लोन लेकर शुरू करें अपना कारोबार