लखनऊ. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते अगर आपकी नौकरी चली गई है और अब आप खुद अपना कोई कारोबार करना चाहते हैं तो ये खबर आफके लिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि अब आपको अपना रोजगार शुरू करने में कोई परेशानी नहीं होगी। क्योकि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार खुद का रोजगार और उद्योग लगाने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत लोन दे रही है। जिसके लिए आप आवेदन कर सकते है। इस योजना के तहत आपको 25 लाख तक का लोन मिल जाएगा। जिससे आप आसानी से अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं।