मेरठ। कोरोना काल (coronavirus) में छात्रों में बढ़ रही मानसिक उलझनों व तनाव को दूर करने के लिए सीबीएसई (cbse) ने एक खास पहल शुरू की है। जिसके तहत सीबीएसई (cbse app) के काउंसलर ‘दोस्त फॉर लाइफ' ऐप (dost for life app) के माध्यम से छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों के मन की बात सुनेंगे और समस्याओं के समाधान बताएंगे। दरअसल, सीबीएसई ने एक मोबाइल एप जारी किया है। माना जा रहा है कि इसके माध्यम से छात्र और अभिभावक अपनी उलझनों का समाधान पा सकेंगे। इसके जरिए कक्षा नौवीं से 12वीं तक के छात्रों की काउंसलिंग की जाएगी।