27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्यपाल आैर उप मुख्यमंत्री ने दी यह सौगात, यह उपलब्धि हासिल करने वाला यूपी में बना पहला विश्वविद्यालय

कैंपस में स्वामी विवेकानंद आैर धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा का भी अनावरण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 12 Jul 2018, 7:54 PM IST

meerut

राज्यपाल आैर उप मुख्यमंत्री ने दी यह सौगात, यह उपलब्धि हासिल करने वाला यूपी में बना पहला विश्वविद्यालय

मेरठ। बिजली के बिल में आधे की कटौती और डीजल जनरेटर पर पूरी तरह निर्भरता खत्म करते हुए सोलर एनर्जी स्वीकारने वाले मेरठ के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस में गुरूवार को सोलर ग्रिड का लोकार्पण करने के लिये प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक आैर उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा पहुंचे। इस दौरान उनके द्वारा धनसिंह कोतवाल एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का भी अनावरण किया। प्रतिमा के अनावरण के बाद उन्होनें दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यपाल आैर उप मुख्यमंत्री ने आज सोलर ग्रिड के लोकार्पण के साथ ही चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय सोलर कैंपस वाला प्रदेश में पहला विश्वविद्यालय बन गया।

यह भी पढ़ेंः कांवड़ यात्रा इस तारीख से हो जाएगी शुरू, शासन आैर प्रशासन की इस बार हैं ये विशेष तैयारियां

1450 किलोवाट का सोलर पावर ग्रिड

पिछले वर्ष यूजीसी ने देशभर के विश्वविद्यालयों को सोलर कैंपस में बदलने के निर्देश दिए थे। यूपी में सीसीएसयू पहला ऐसा विश्वविद्यालय था, जिसने इस पर सबसे पहले काम शुरू किया। कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने सोलर कैंपस बनाने का प्रस्ताव ईसी में पारित करा दिया। खास बात यह है कि विश्वविद्यालय ने 1450 किलोवाट के इस सोलर पावर ग्रिड पर एक भी रुपया खर्च नहीं किया है। पूरा खर्च कंपनी ने उठाया है। कंपनी और विश्वविद्यालय के बीच 25 साल का करार है।

यह भी पढ़ेंः Breaking: अखिलेश के खास सिपाही को कार्यकर्ताआें के साथ लिया गया हिरासत में

प्रतिमाआें का अनावरण किया

स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की मांग लंबे समय से एबीवीपी कर रही थी जबकि 2016-17 सत्र में कैंपस के छात्रसंघ अध्यक्ष देवेश राणा ने धनसिंह कोतवाल की प्रतिमा लगवाने का प्रस्ताव विश्वविद्यालय को दिया था। दोनों ही प्रतिमाएं कैंपस में स्थापित करा दी गर्इ हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके तनेजा, सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, कांता कर्दम, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, सोमेन्द्र तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा, सुनील भराला आदि भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ेंः Hariyali ka Sach: Patrika Impact: मेरठ प्रशासन ने जनपद को हरा-भरा करने के लिए इतने पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग