1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीडीओ के नेतृत्व में जनपद में चलेगा यह अभियान, इसके लिए की गर्इ है बड़ी तैयारी

मेरठ जनपद में पांच मर्इ तक चलेगा मिशन इंद्रधनुष अभियान, 12 ब्लाॅकों में छूटे बच्चों का होगा टीकाकरण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 19 Apr 2018, 7:43 PM IST

meerut

मेरठ। यूपी में 14 अप्रैल से पांच मई तक ग्राम स्वराज अभियान के अन्तर्गत योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देशों के अनुक्रम में जनपद में स्वास्थ्य विभाग 23, 24, 26 व 27 अप्रैल को विशेष सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर मुख्य विकास अधिकारी आर्यका अखौरी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चयनित ग्रामों का 18 अप्रैल तक सर्वे कर 20 अप्रैल तक कार्ययोजना बनाकर देने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ेंः डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी बोले- पार्टी मेरी मां, वह जो निर्णय लेती है बेटे के हक में अच्छा होता है

अभियान के लिए यह हुआ बैठक में

बचत भवन में ग्राम स्वराज अभियान के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के सम्बंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीडीआे आर्यका अखौरी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्राम में जनप्रतिनिधि द्वारा सत्र का उदघाटन कराया जाए तथा सभी सत्र सार्वजनिक स्थल पर आयोजित करते हुए उनका शतप्रतिशत पर्यवेक्षण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यालय से आवश्यकता के अनुसार वैक्सीन प्राप्त कर सभी ईकाइयों पर एईएफआई किट उपलब्ध करार्इ जाए।

यह भी पढ़ेंः एमसीआर्इ ने की चिकित्सकों पर निगरानी रखने की तैयारी, अब गड़बड़ की तो तुरंत पकड़े जाएंगे

28 क्षेत्रों में होगा टीकाकरण सत्र

सीएमआे डा. राजकुमार ने बताया कि 14 अप्रैल को जनपद में 12 ब्लॉकों में चिन्हित 12 ग्रामों तथा जनपद की 16 नगर निकायों में चिन्हित एक-एक वार्ड में कुल 28 क्षेत्रों में टीकाकरण सत्र का आयेजन किया गया। सत्र का आयोजन प्राथमिक स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी केन्द्र व उपकेन्द्र पर किया गया। उन्होंने बताया कि छूटे हुए बच्चों का सर्वे कराकर विशेष सत्र द्वारा छूटे हुए बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का शतप्रतिशत आच्छादन कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः स्विंग मास्टर भुवनेश्वर कुमार के होम ग्राउंड के कैंपस में बनेगी अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग रेंज!

अभियान के लिए इन्हें दिया गया प्रशिक्षण

सीडीआे ने बताया कि जनपद स्तर पर डब्लूएचओ व यूनिसेफ द्वारा विशेष आईएमआई के अन्तर्गत केन्द्र द्वारा चयनित छह सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चयनित 15 ग्रामों के चिकित्साधिकारियों व एएनएम को अभियान की सफलता के लिये प्रशिक्षण दिया गया तथा शासन से चयनित ग्रामों की एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को हैडकाउंट सर्वे करने तथा कार्यायोजना तैयार करने के निर्देश दिये गये हैं। इस अवसर पर सीएचसी व पीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश