31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों लीटर थिनर धमाके के साथ जला

फायर ब्रिगेड कर्मियों को आग बुझाने में दिक्कतें आ रही
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 27 Jun 2018, 1:46 PM IST

meerut

प्रोफेसर की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों लीटर थिनर धमाके के साथ जला

मेरठ। पिछले एक महीने में आग लगने की छठी बड़ी घटना है। बुधवार को मोहिद्दीनपुर सोरखा मार्ग पर एक कैमिकल फैक्ट्री में आग लग गर्इ। फैक्ट्री में आग लगने से कर्इ तरह के कैमिकल धमाके के साथ जलने लगे। यह फैक्ट्री एक प्रोफेसर की बतार्इ गर्इ है, जिसे अवैध तरीके से बनाया गया आैर काम किया जा रहा था। उससे पूछताछ की जा रही है। आग बुझाने में फायरब्रिगेड कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लाखों लीटर थिनर का नुकसान होने को अनुमान लगाया गया है।

यह भी पढ़ेंः योगी सरकार ने 24 घंटे बिजली देने का किया था वादा, दिन-रात लोग झेल रहे यह परेशानी

यह भी पढ़ेंः जीजा की ससुराल में हुर्इ इतनी पिटार्इ कि पत्नी की बहन ने उससे कर लिया निकाह

मानकों पर खरी नहीं थी फैक्ट्री

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड आैर पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री डीएन कालेज के प्रोफेसर की बतार्इ गर्इ है आैर इसे बनाने में मानकों का ख्याल नहीं रखा गया। यहां आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड कर्मियों को मुश्किलों को सामना करना पड़ा। आग लगने के दौरान भीषण धमाका भी हुआ। इसी वजह से आग बुझाते समय फायरकर्मी आग में फंस गए। मौके पर पहुंचे फायर विभाग के अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह फैक्ट्री पूरी तरह से मानकों पर नहीं चल रही थी। अभी इसके क्या-क्या कागजात पूरे हैं और किस वजह से आग लगी है यह सब जानकारी की जा रही है। फिलहाल परतापुर पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक शिरोमणि शर्मा को हिरासत में लिया, जो कि परतापुर डीएन पॉलिटेक्निक में प्रोफेसर हैं। अवैध थिनर फैक्ट्री के मालिक से इस बारे में पूछताछ की जा रही है, जबकि आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड कर्मी लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः शैलजा की हत्या के बाद यहां रुका था मेजर, यह काम करते समय आया पुलिस की पकड़ में

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश