मेरठ के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. विश्वास चौधरी ने बताया कि रुबेला रोग जीनस रुबिवायरस के वायरस द्वारा होता है। रुबेला संक्रामक है, लेकिन प्रायः हल्का वायरल संक्रमण होता है। हालांकि रुबेला को कभी-कभी जर्मन खसरा भी कहते हैं, रुबेला वायरस का खसरा वायरस से कोई संबंधित नहीं है। उन्होंने बताया कि दुनिया भर में, विश्व स्वास्थ्य संगठन के सदस्य देशों में वर्ष 2012 में लगभग एक लाख रुबेला मामले सामने आए। हालांकि संभावित रूप से वास्तविक मामले इससे कहीं अधिक बताये जाते हैं। 2012 में सबसे अधिक मामलों वाले देश थे टिमोर-लेस्ट, मेसिडोनिया, थाइलैंड, ताजिकिस्तान, और सीरिया आदि थे।