
वेस्ट यूपी में कुछ ही मिनटों में खिली धूप के बाद हुआ अंधेरा, मौसम वैज्ञानिकों ने 'तितली' से तबाही की बतार्इ आशंका
मेरठ। मौसम वैज्ञानिकों ने गुरुवार की सुबह मौसम में जबरदस्त बदलाव को लेकर अगले 24 घंटे में मौसम में जबरदस्त बदलाव को लेकर जो चेतावनी दी थी, दोपहर बारह बजे तक सही साबित हो गर्इ। पाकिस्तानी 'तितली' को लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश आैर तूफान की अगले 24 घंटों में चेतावनी दी थी, हुआ भी एेसा। मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद, नोएडा, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर समेत वेस्ट यूपी के तकरीबन हर जिले में खिली हुर्इ धूप कुछ ही मिनटों में अंधेरे में बदल गर्इ। आकाश में अचानक काले बादल छा गए आैर कहीं-कहीं बारिश भी हुर्इ आैर तेज हवाएं चली। वेस्ट यूपी में जिस तरह से मौसम अचानक बदला है, उससे बारिश आैर ठंड बढ़ने की संभावना बढ़ गर्इ है।
यह भी देखेंः मेरठ में दिखा पाकिस्तानी तितली का असर
मौसम वैज्ञानिकों की यह चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में तितली तूफान की आहट ने सबके होश उड़ा दिए हैं। मौसम को लेकर जहां लोग सोच रहे थे कि सर्दियों की जल्द ही सौगात मिलने वाली है, वहीं उत्तर पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में तूफान का खतरा बढ़ता दिख रहा था। गुरुवार को मौसम में बदलाव देखने को भी मिला। देश के समुद्र तटीय इलाकों का मौसम बिगड़ना शुरू हो गया और चक्रवाती तूफान ने कहर मचाना भी शुरू कर दिया। इस तूफान का नाम 'तितली' है। जिसका कहर बंगाल की खाड़ी के तटीय क्षेत्र उत्तर भारत के कई राज्यों पर देखने को मिला।
गुरुवार को दिनभर बदलता रहा मौसम
तितली उत्तर भारत राज्यों के लिए मुसीबत बनेगा ऐसा मौसम विभाग का अनुमान है। पश्चिम उप्र के भी कुछ जिलों में तितली के कारण अगले 24 घंटे के भीतर बारिश हुर्इ। इसका प्रभाव देश और उत्तरी हिस्सों में 13 अक्टूबर तक अधिक होगा। वरिष्ठ भूगोल वैज्ञानिक आैर मौसम वैज्ञानिक डा. कंचन सिंह ने बताया कि ग्यारह अक्टूबर को दिन में वेस्ट यूपी में मौसम में जो बदलाव देखा गया है, वह तितली साइक्लोन की वजह से बदला।
Published on:
11 Oct 2018 12:51 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
