मेरठ। मेरठ में अपराधों पर अंकुश नहीं लग पाने से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खासे नाराज हैं। उन्होंने पुलिस अफसरों की वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए क्लास ली आैर अपराध रोकने के आदेश दिए। खासतौर पर पिछले दिनोें से मेरठ जनपद में बढ़ोतरी पर मुख्यमंत्री ने गुस्सा जताया आैर इसका कारण पूछा। वीडियो कांफ्रेंसिंग में मंडलायुक्त अनिता सी मेश्राम, डीएम अनिल ढींगरा, एसएसपी अखिलेश कुमार, एसपी सिटी रणविजय सिंह, एसपी देहात राजेश कुमार व एसपी क्राइम सतपाल अंतिल शामिल रहे।