मेरठ। नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) बनने के बाद प्रदेश सरकार ने जिले के अफसरों को खासी सतर्कता रखने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद जिले के पुलिस अधिकारियों ने सक्रियता दिखाते हुए संवेदनशील, अतिसंवेदनशील स्थलों और खुराफाती तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। कई दिनों से शाम के समय जिले के सभी थाना क्षेत्रों में रूट मार्च निकाले जा रहे हैं। रूट मार्च के दौरान एसएसपी अजय साहनी ने साफ निर्देश दिए कि अराजकता और शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।