1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी के 11 सितंबर को बागपत पहुंचने पर भाकियू ने दी रोड जाम करने की चेतावनी

11 सितंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग-709b का शिलान्यास करने के लिए बागपत पहुंचेंगे सीएम योगी और नितिन गडकरी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 8 Sep 2018, 6:33 PM IST

बागपत। कलेक्ट्रेट में भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ता बकाया गन्ना भुगतान व किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। भाकियू जिला अध्य्क्ष का कहना है कि जब तक उनका बकाया गन्ना भुगतान नहीं दिया जाएगा वो अपना अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी है कि अगर आगामी 11 तारीख तक प्रशासन उनकी मांगों को ने नहीं मानता है तो वे लोग सीएम योगी के बागपत आने पर दिल्ली-सहारनपुर रोड जाम करेंगे। आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ 11 सितंबर को बागपत में नेशनल हाईवे-709बी को चार लाइन करने के लिए शिलान्यास करने आएंगे।

यह भी पढ़ें-अखिलेश यादव के लिए खुशखबरी, शिवपाल यादव को लगा ये बड़ा झटका

वहीं बागपत से भाजपा विधायक योगेश धामा किसानों के बीच पहुंचे और किसानों को आश्वासन दिया कि अक्टूबर में किसानों के बकाया गन्ने मूल्य का भुगतान करा दिया जाएगा, लेकिन इसके बावजूद भी किसानों का धरना जारी है। आपको बात दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय सड़क परिवहव व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, बागपत सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह, केंद्रीय मंत्री मनसुख भाई मंडाविया व अन्य भाजपा नेता 11 सितंबर को बागपत पहुंचकर इस राष्ट्रीय राजमार्ग का शिलान्यास करेंगे।

यह भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, इन संगठनों को कांग्रेस ने दिया समर्थन

इसके बाद वे सहारनपुर पहुंचकर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके लिए सहारनपुर के सांसद राघव लखनपाल शर्मा द्वारा रैली स्थल पर तैयारियां कराई जा रही हैं। सहारनपुर को दिल्ली से जोड़ने वाला यह एक मात्र राष्ट्रीय राजमार्ग है। यह लंबे समय से खस्ता हालत में था। इसके बन जाने के बाद से अब सहारनपुर और दिल्ली के बीच का सफर महज दो घंटे में पूरा किया जा सकेगा। इस राष्ट्रीय राजमार्ग की कुल लंबाई 124 किमी होगी। इसका निर्माण कार्य कुल 1543 करोड़ की लागत से कराया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश