मेरठ। किशोरी को कुश्ती में बड़ा पहलवान बनाने का सपना दिखाकर अधेड़ कोच ने उसके साथ वह काम किया, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। गुरु-शिष्या के रिश्ते को तार-तार करने के बाद अब यह कोच इस किशोरी को धमकी दे रहा है। किशोरी ने अपने परिजनों को इस बारे में बताया तो परिजनों ने पुलिस से इसकी शिकायत की। सरूरपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म आैर पास्को एक्ट की धाराआें में मुकदमा दर्ज करके किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।