
मेरठ। वेस्ट यूपी (West UP), दिल्ली (Delhi) और एनसीआर (NCR) क्षेत्र में मौसम (Weather) का उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। दिन में गर्मी और रात को ठंड, इस पर रुक-रुक कर बारिश से लोग परेशान हैं। रात के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार को कई इलाकों में बारिश (Rain) के आसार हैं। इसके बाद ठंड और बढ़ जाएगी।
उत्तर भारत में मानसून (Monsoon) की वापसी अभी नहीं हुई है। इसलिए रुक-रुक कर बारिश हो रही है। वेस्ट यूपी के कई हिस्सों में गुरुवार की शाम बारिश हुई थी। इसके बाद से मौसम अचानक ठंडा हो गया। इसकी वजह मेरठ और आसपास का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके बाद दिन में कभी बादल तो कभी धूप की आंखमिचौली चल रही है। शनिवार की दोपहर मेरठ समेत अन्य आसपास के जिलों का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि मानसून अभी वापस नहीं हुआ है, इसलिए रुक-रुक कर बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि छह अक्टूबर रविवार को कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना बन रही है। इससे ठंड और बढ़ेगी।
Published on:
05 Oct 2019 01:34 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
