2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alert: आने वाले 48 घंटों में सोलर स्टाॅर्म आपके मोबाइल, टीवी, कम्प्यूटर समेत अन्य गैजेट्स को कर देगा लाॅक

वैज्ञानिकों ने जतार्इ है यह संभावना, बड़े शहर हो सकते हैं ज्यादा प्रभावित  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 7 May 2018, 4:44 PM IST

meerut

मेरठ। ब्रह्मांड में बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग के नतीजे देखने को मिल रहे हैं। भूमंडल में इतनी गर्मी बढ़ गर्इ है कि इसका असर यहां देखने को मिल सकता है। वैज्ञानिकों की मानें तो अगले 48 घंटेे में पृथ्वी से सोलर स्टाॅर्म टकराने की आशंका है, अगर एेसा हुआ तो इससे उठने वाले तूफान के बाद कुछ समय के लिए ब्लैकआउट हो जाएगा। यह ब्लैकआउट एनसीआर क्षेत्र के साथ देश के तमाम बड़े शहरों में ज्यादा असरकारी होगा। इस ब्लैकआउट से तमाम उपग्रह आधारित सेवाएं मोबाइल, सिग्नल, केबल नेटवर्क, जीपीएस नैविगेशन आैर सैटेलाइट आधारित तकनीक प्रभावित हो सकती है आैर लोग आपस में बात तक भी नहीं कर पाएंगे आैर कामकाज ठप हो जाएगा।

भू-वैज्ञानिक डा. कंचन सिंह का कहना है कि अगले 48 घंटे में पृथ्वी से सोलर स्टॉर्म टकराने की आशंका है। वह इसलिए कि ब्रह्मांड में बढ़ती गर्मी से पर्यावरण प्रभावित है। इसका असर पृथ्वी पर पड़ रहा है। इसलिए अगले 48 घंटे में यह देखने वाली बात होगी कि यहां क्या असर पड़ेगा। क्योंकि जिस तरह पर्यावरण की स्थिति है, उससे संभव है यहां कुछ समय के लिए ब्लैकआउट हो जाए। रेडियोलोजिस्ट डा. अमित पाठक का कहना है कि इससे रेडिएशन के खतरे की भी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

वीडियो देखने के लिए इसे क्लिक करें: सपा को बड़ा झटका,पार्टी कार्यकर्ताओं और मुस्लिम वोटरो ने दी चेतावनी

यह भी पढ़ेंः छापेमारी टीम का खौफ है यहां, पहुंचने से पहले ही कटिया कनेक्शन उतरने लगे

यह भी पढ़ेंः धर्म परिवर्तन के बाद शादी, बच्ची को लेकर दर-दर की ठोकरें खा रही

वैज्ञानिकों ने यह संभावना जतार्इ

वैज्ञानिकों के मुताबिक सूर्य में एक कोरोनल छेद खुलेगा। इसके कारण सूरज से भारी मात्रा में ऊर्जा निकलेगी। इसमें कॉस्मिक कण भी मौजूद होंगे। सोलर प्लेट के लगभग आधे हिस्से को काटते हुए एक बड़ा सा छेद बनेगा, जिसके कारण सूर्य के वातावरण से पृथ्वी की ओर बेहद गर्म हवा का तूफान आएगा।

यह भी पढ़ेंः इस शहर में रैपिड रेल की फिर बाधा पार, 90 किलोमीटर का सफर कराएगी 62 मिनट में!

उत्तर और दक्षिण में आएगी तेज रोशनी

वैज्ञानिकों का कहना है कि जब यह तूफान आएगा तो उत्तर और दक्षिण में तेज रोशनी नजर आएगी। यह हल्का सौर तूफान माना जा सकता है। यह तूफान अगले 48 घंटे में किसी भी समय आ सकता है। इसके आने के बाद सौर हवाएं चलेंगी।

यह भी पढ़ेंः मैं माेनू जाट, सेठ मुझे 20 पेटी की जरूरत आन पड़ी है, पुलिस को मत बताना, नहीं तो...

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश