
मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में महिला राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता का उद्धाटन करती मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे।
मेरठ में शुरू हुई महिला राष्ट्रीय हॉकी खेल प्रतियोगिता में आज 5 मैच खेले गए। प्रतियोगिता उद्धाटन अवसर पर अमरेश कुमार अपर नगर आयुक्त मेरठ एवं अर्जुन पुरस्कार प्राप्त कुश्ती खिलाड़ी अलका तोमर उपस्थित रही।
खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश की ओर से महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्टस स्टेडियम मेरठ मेंं किया जा रहा है।
जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों से 13 महिला हॉकी टीम एवं हॉकी इंडिया के निर्णायक भाग ले रहे हैं। आज प्रतियोगिता का उद्घाटन आयुक्त मेरठ मंडल सेल्वा कुमारी जे ने किया।
मुख्य अतिथि ने महिला खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अमरेश कुमार अपर नगर आयुक्त मेरठ और अर्जुन पुरस्कार प्राप्त कुश्ती खिलाड़ी अलका तोमर भी उपस्थित रहे।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने आयुक्त सेल्वा कुमारी जे और अपर नगर आयुक्त अमरेश कुमार को बुके देकर सम्मानित किया।
आज खेले गए हॉकी मैच में सोनीपत और भोपाल टीमों के बीच 1-1 के पर ड्रा रहा।
दूसरा मैच स्टील प्लान्ट भिलाई एवं हिसार के बीच खेला गया। हिसार की टीम 0-3 से विजयी रही। तीसरा मैच मध्य प्रदेश तथा नई दिल्ली के बीच खेला गया।
जिसमें हॉकी मध्य प्रदेश टीम 3-0 से विजेता रही। चौथा मैच सोनीपत और गोरखपुर के बीच खेला गया। जिसमें सोनीपत 3-1 से विजयी रही।
पांचवा मैच नॉर्दन रेलवे दिल्ली तथा स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ के बीच खेला गया।
जिसमें नार्दन रेलवे नई दिल्ली 8-0 के स्कोर से विजयी रही।
Published on:
01 Mar 2023 09:52 pm
