24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेपर लीक पर कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति से कर दी यह बड़ी मांग

कांग्रेसियों ने की प्रकाश जावड़ेकर और सीबीएसई प्रमुख को बर्खास्त करने की मांग  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 1 Apr 2018, 11:17 AM IST

meerut

मेरठ। सीबीएसई व एसएससी पेपर लीक की घटना के बाद कांग्रेस ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और सीबीएसई प्रमुख को तुरंत बर्खास्त करने की मांग कर डाली। इस संबंध मेें मेरठ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन दिया। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि केन्द्र की मोदी सरकार की लगातार विफलताआें की कड़ी में पेपर लीक की घटना और जुड़ गई है, जो कि देश 70 वर्षों के इतिहास में पहली घटना है। कांग्रेस का आरोप है कि पेपर लीक से पहले सारे घटना क्रम की जानकारी सीबीएसई प्रमुख व मानव संसाधन विकास मंत्री तथा उनके मंत्रालय को पहले ही थी, लेकिन न तो मानव संसाधन मंत्री ने कोई कदम उठाना जरूरी समझा और नहीं सीबीएसई प्रमुख ने।

यह भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री आवास योजना में भी अफसरों की कमीशनखोरी का यह 'खेल'

कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया

मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर व चेयरमैन के इस्तीफे की मांग को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी के नेतृत्व में कचहरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट एमपी सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने कहा कि पेपर लीक होने के कारण कक्षा 10 व कक्षा 12 के विद्यार्थियों के भविष्य पर कुठाराघात हुआ है। देश के नौजवानों का भविष्य लगातार खतरे में पड़ता जा रहा है। केंद्र सरकार का ध्यान देश को चलाने और आम आदमी के हित के कार्य न कर पूरे भारत में किसी भी प्रकार समस्त राज्यों में सत्ता हथियाने पर केंद्रित रह गया है। केंद्र सरकार की यह उदासीनता पूर्णता देशहित के विरूद्ध है। इतनी बड़ी घटना के बाद भी मानव संसाधन विकास मंत्री अपने पद पर बने हुए है यह अत्यंत शर्मनाक बात है। इस अवसर पर प्रवक्ता हरि किशन वर्मा, मंजीत कोछड़, डा. संजीव अग्रवाल, फिरोज रिजवी, इस्तकबाल चौधरी, अश्वनी जाटव आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ेंः सीएम योगी गाजियाबाद में आैर मेरठ में भाजपा विधायक पर हमला

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग