
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यहां रोड शो आैर जनसभा में ये कहकर मांगे वोट, हर कोर्इ रह गया हैरान
मेरठ। कांग्रेस के वेस्ट यूपी प्रभारी व यूपी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया मेरठ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए। जनता भगवान होती है। इस भगवान का आशीर्वाद सिर-माथे लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कभी अहंकार में नहीं रहना चाहिए। कांग्रेस की विचारधारा देश की 125 करोड़ जनता को लेकर चलने आैर विकास करने की है। हमने देश को एकजुट करने का काम किया है, बांटने का नहीं। इसलिए हम इस भगवान के दरबार में आए हैं। जनता रूपी इस भगवान से हमको आशीर्वाद लेना है।
पश्चिम उत्तर प्रदेश में अपना वर्चस्व खो चुकी कांग्रेस लगातार अपने को उभारने में लगी हुई है। कांग्रेस के दिग्गज नेता आए दिन चुनावी सभाएं कर रहे हैं। जिसके चलते आज कांग्रेस के बड़े चेहरों में शुमार ज्योतिरादित्य सिंधिया मेरठ आए। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और साथ ही हरेंद्र अग्रवाल को वोट देने की लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि हम लोग विकास चाहते हैं चाहे वह हिंदू हो, मुसलमान हो, सिख हो या इसाई हो सभी धर्मों के लोगों का विकास होना चाहिए।
यह भी पढ़ेंः मायावती आैर जयंत चौधरी मेरठ में करेंगे चुनावी जनसभा
हालांकि जब उनसे पूछा गया है कि मायावती ने सहारनपुर में रैली के दौरान मुस्लिम मतदाताओं से कांग्रेस को वोट न देने की अपील की है तो सिंधिया का कहना था कि मैं किसी की टिप्पणी पर टिप्पणी नहीं करता। जानकारी के लिए आपको बता दें की मेरठ में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रोड शो भी किया। इसी के साथ उन्होंने अपने प्रत्याशी हरेंद्र अग्रवाल से भी कहा कि आपको 11 अप्रैल तक ऐसे ही खड़े रहना है।
Updated on:
8 Apr 2019, 6:17 PM IST
Published on:
8 Apr 2019, 11:38 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.