उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी कांग्रेसियों से आग्रह किया कि वे कसम खाएं कि आने वाले चुनाव में 2019 में भाजपा को उखाड़ फेकना है। उन्होंने कहा कि आने वाल समय फिर से कांग्रेस का है। देश की जनता भी इसको समझ चुकी है। पांच राज्यों के चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा का क्या हश्र हुआ यह देश देख चुका है। मोदी को 2019 के चुनाव परिणामों का पहले से ही अनुमान है। इसलिए ही वे अब जनता के सामने आने से बच रहे हैं। उनके जुमलों से भी जनता ऊब चुकी है। मंदिर, मस्जिद की राजनीति अधिक नहीं चलती। उन्होंने कहा कि आजादी के समय देश में लोगों के जीवन की उम्र करीब 37 साल के लगभग होती है।