8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2019 में मोदी को रोकने के लिए कांग्रेस ने यूपी के लिए तैयार किया ये नया फाॅर्मूला, भाजपाइयों में मची खलबली, देखें वीडियो

तीन राज्यों में जीत के बाद कांग्रेस यूपी में भी करने जा रही है ये नया काम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 26 Dec 2018, 5:35 PM IST

meerut

2019 में मोदी को रोकने के लिए कांग्रेस ने यूपी के लिए तैयार किया ये नया फाॅर्मूला, भाजपाइयों में मची खलबली, देखें वीडियो

मेरठ। तीन राज्यों की जीत से मिली संजीवनी से जीवित हो उठी कांग्रेस में अब प्रदेश में भी नई जान पड़ रही है। प्रदेश में बेहाल हो चुकी कांग्रेस खुद को फिर से मजबूत बनाने की कोशिश में जुट गई है।

यह भी पढ़ेंः शिवपाल यादव ने इस महिला को उम्मीदवार बनाकर सबको चौंकाया, टिकट मिलने के बाद इन्होंने ये कहा

इसके लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों और शीर्ष नेतृत्व ने लोगों से जुड़ने की एक अनोखी पहल की है। जिसके तहत कांग्रेस के नेता अब गांव की पगडंडियों को नापने का काम करेंगे। इसके साथ ही वे गांव में पैदल घूम-घूमकर प्रत्येक व्यक्ति से मिलकर उनसे यह जानने की कोशिश करेंगे कि क्या वे इस बार कांग्रेस को सहयोग करेंगे। प्रदेश स्तर के नेता भी राजधानी से निकलकर जिलों के दौरे करेंगे। इस दौरान वे अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में निवर्तमान जिला, शहर, ब्लॉक, वॉर्ड कांग्रेस कमेटियों के नेताओं के साथ ही फ्रंटल संगठनों के नेताओं से मिलेंगे।

यह भी पढ़ेंः रालोद ने नाेएडा के पार्क में नमाज पर रोक लगाने के बाद आरएसएस की शाखाआें पर उठाए सवाल, कांवड़ यात्रा पर कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो

इसमें कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उपाय तलाशे जाएंगे। बताते चलें कि मौजूदा दौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी भारतीय जनता पार्टी के उभार का दौर है तो वहीं कांग्रेस का ग्राफ लगातार नीचे जा रहा है। सवा अरब की आबादी वाले भारत में हर छठा इंसान उत्तर प्रदेश में रहता है। दिल्ली का रास्ता भी उप्र से ही होकर जाता है। कांग्रेस जब भी केंद्र में काबिज हुई इसी प्रदेश के दम पर हुई है, लेकिन जब उप्र पर कांग्रेस की पकड़ ढीली हुई तो कांग्रेस केंद्र की सत्ता से भी बेदखल कर दी गई। देश पर 70 साल तक राज करने वाली पार्टी अब दिशाहीन दिखाई देती है। अब तीन राज्यों में सरकार बनाने के बाद से कांग्रेस और उसके नेताओं के हौसले बुलंदी पर हैं।

यह भी पढ़ेंः कोहरे के कारण राज्यरानी भी हुर्इ रद, उत्तर भारत की 100 ट्रेनें अब इतने दिनों बाद लौटेंगी ट्रैक पर!

अभिमन्यु त्यागी कहते हैं कि इस बार मोदी सरकार के प्रति लोगों में रोष देखने को मिल रहा है। राहुल गांधी पिछले पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों में मतदाताओें पर छाप छोड़ने में सफल हुए हैं। जिससे हमें लगता है कि हम केंद्र में शीघ्र ही वापसी करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी अब अपनी कमियों को दूर कर लोगों के बीच जाएगी। इसके तहत पार्टी नेतृत्व ने गांव में चलने का निर्णय लिया है। विपक्षी दल में इससे खलबली मची हुर्इ है। उन्होंने कहा कि हम लोग गांव में घूमकर पार्टी की नीतियों के प्रति लोगों को अवगत कराने का कार्य कर रहे हैं।