26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस ने ‘आयुष्मान’ को लेकर उठाए एेसे सवाल, भाजपाइयों को जवाब देते नहीं बन रहा

'आयुष्मान' योजना लागू होने पर आम आदमी काे मिलने वाले फायदे पर सवाल खड़े किए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 24 Sep 2018, 2:51 PM IST

meerut

कांग्रेस ने 'आयुष्मान' को लेकर उठाए एेसे सवाल, भाजपाइयों को जवाब देते नहीं बन रहा

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयुष्मान भारत योजना लागू करने पर कांग्रेस ने तीखा प्रहार किया है। कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं कि आज तक कृषि बीमा योजना या फिर प्रधानमंत्री बीमा योजना में किसको लाभ मिला है। सभी योजनाओं का हाल देश की जनता के सामने हैं। कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी ने कहा कि किसान बीमा योजना का हाल देख रहे है कि किसान योजना के बाद भी आत्महत्या कर रहे है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना बीमा कम्पनियों को मालामाल करने की योजना है।

यह भी पढ़ेंः Breking: राज्यपाल ने मेधावियों को सम्मानित करने के बाद कही एेसी बात, देर तक तालियाें से गूंजता रहा हाॅल

आम आदमी लाइलाज मर जायेगा

उन्होंने सवाल उठाए कि आपके आसपास के क्षेत्र में प्रधानमंत्री बीमा योजना में किसको आज तक पैसा मिला? कहीं भी कोई बता दे कि उसके खाते में इस योजना से एक भी रूपया आया हो।

बीमा क्षेत्र सर्वाधिक लूटने वाला सेक्टर

कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब आम आदमी की मौसमी बीमारियों का ही निःशुल्क जांच और इलाज उनके मोहल्ले में उपलब्ध करवा दे, लेकिन सरकार और बीमा कंपनी मरीजों का भी खून चूसने में लगी है। बीमा कंपनियां फर्जी आंकड़े पेशकर अपना खजाना भर रही है।

यह भी पढ़ेंः 100 करोड़ का कर्जदार परिवार रातोंरात हो गया था फरार, अब सुराग लगा तो हाथ से निकल गया सबकुछ

न्यू इंडिया की चुनावी योजना

उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना कार्पोरेट लूट और कामगारों को ठगने का एक और अच्छा तरीका है। जितना ज्यादा बजट होगा उतनी ज्यादा लूट होगी। उन्होंने कहा कि देश में इलाज के लिए योग्य चिकित्सकों व पैरा चिकित्सकीय स्टाफ की भयंकर कमी है और जो है भी वह बड़े शहरों में केन्द्रित है। फिर ऐसे में दस करोड़ परिवारों का इलाज करेगा कौन। उन्होंने कहा कि ये योजना सिर्फ कुछ विदेशी बीमा कंपनियों को दिये पुराने आश्वासनों को पूरा करने को लायी गयी है। ये जो भी पैसा सरकार देगी उसे अस्पतालों से मिलकर लूटने की योजना है।

गरीबों के अंगूठे के लिए बिचैलिये घूम रहे

गरीबों के अंगूठे दस्तखत के लिये बीमा कंपनियों अस्पतालों के बिचैलियों गांव-गांव घूमकर ये अंगूठे दस्तखत कराकर इस काम को अंजाम देंगे। किसी इलाज की जरूरत ही नहीं होगी। गरीब को घर बैठे पांच दस हजार मिल जायें तो वो निहाल हो जायेगा।

कांग्रेस का गणित

अभिमन्यु त्यागी ने बताया कि दस करोड़ परिवार के कुल मिलाकर 50 करोड़ लोग होते हैं। एक आदमी के इलाज पर सरकार खर्च करेगी एक लाख रूपये। जिसका खर्च आया पांच हजार करोड़ रूपये। उन्होंने बताया कि केंद्र की इस योजना का ही बजट 2000 करोड रूपये हैं और राज्य सरकार के बजट को जोड़कर राशि बैठती है कुल 3500 करोड़ होगा। ऐसे में 3500 करोड़ के बजट से 50 हजार करोड़ खर्च कैसे होगा। इसके बाद बीमा कंपनी को भी मुनाफा चाहिए, प्रशासनिक खर्च तो अलग से होगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की आयुष्मान हवा में है। कांग्रेस की आेर से उठाए गए इन सवालों पर भाजपा नेताआें ने चुप्पी साध रखी है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग