23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जनाक्रोश रैली से बहुत उत्साहित हैं कांग्रेसी, नरेंद्र मोदी को लेकर कह दी बड़ी बात

29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की हाेने जा रही है जनाक्रोश रैली  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 21 Apr 2018, 8:47 PM IST

meerut

मेरठ। चुनावों में मिली हार के झटके से उबरने के लिए कांग्रेस ने फिर से कोशिश शुरू कर दी है। इसी कड़ी में 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली जनाक्रोश रैली की तैयारियों में कांग्रेसी जुट गए हैं। 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली जनाक्रोश रैली की तैयारियों की समीक्षा के लिये महानगर कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठक पार्टी कार्यालय बुढ़ाना गेट पर महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

यह भी पढ़ेंः Shameful: रेप के बाद गर्भवती होने के बाद हुर्इ यहां पंचायत, अस्मत पर तीन लाख का फैसला

यह भी पढ़ेंः कठुआ के बाद अब मेरठ में बच्चे के साथ किया ऐसा और कर दी हत्या

मोदी राज में हर वर्ग में दहशत

बैठक को सम्बोधित करते हुए किशनी ने कहा कि आज मोदी राज में देश में चारों ओर हर वर्ग दहशत में है, चाहे दलित हो, व्यापारी हो या सरकारी कर्मचारी हो, आज पेट्रोल व डीजल के दाम चार वर्षों में उच्चतम स्तर पहुंच गये हैं, जबकि अंतरर्राष्ट्रीय स्तर मनमोहन सरकार के मुकाबले काफी कम है। बलात्कारी को बचाने के लिये भाजपा के मंत्री सरे आम सड़कों घूम रहे हैं। 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में जनाक्रोश रैली से मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ेंः मेरठ के होटल में दो विदेशी युवतियाें समेत 17 पकड़े, यहां हो रहा था यह काम

यह भी पढ़ेंः बिजली विभााग के दो कर्मचारी निलंबित, इन पर लगे थे ये गंभीर आरोप

महानगर से 30 बसों का दावा

रैली में महानगर से 30 बसें व 50 कारों में कांग्रेसी जाएंगे। बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष शबी खान, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. युसूफ कुरैशी, जयनराण शर्मा, प्रदीप अरोड़ा, प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा, अविनाश काजला, योगी जाटव, योगेश राणा, शहजाद यूसुफ, अनिल शर्मा,महेन्द्र शर्मा, डा. संजीव अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ेंः मौसम के बदलते तेवरों से पारा गिरा, गेहूं किसानों के चेहरे मुरझाए

पदाधिकारियों के नामों की घोषणा

कांग्रेस की जनाक्रोश रैली के बाद पदाधिकारियों के नामों की घोषणा होगी। जिसका कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को बहुत समय से इंतजार है। बताते चलें कि अभी कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्षों की घोषणा भी अधर में है। न तो अभी नाम ही फाइनल हुए हैं और न संभावितों की कोई सूची जारी हुई। ऐसे ही जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा में भी देरी हो रही है। 2019 के चुनाव नजदीक आने पर अन्य दलों ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है, लेकिन कांग्रेस ने अभी अपने पदाधिकारी भी नहीं घोषित किए जबकि सपा और बसपा ने कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवार भी घोषित कर दिए हैं।

देखें वीडियोः VIDEO : ज्योतिषयों ने मोदी सरकार से की ये बड़ी मांग, बोले जल्द करें पूरा

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग