1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेटर प्रवीण कुमार के ससुर की छत से गिरकर मौत, परिजनों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

खास बातें घर की तीसरी मंजिल पर पुदीना तोड़ने गए थे पीके के ससुर पीके व परिजनों ने मोहल्ले के लोगों के साथ किया थाने में हंगामा शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाने की बात पर हंगामा शांत हुआ  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 18 Aug 2019, 8:55 PM IST

meerut

मेरठ। पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर प्रवीण कुमार (पीके) के ससुर की छत से गिरकर मौत हो गई। ससुर छत पर पुदीना तोड़ने गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसला और वे सीधे नीचे आ गिरे। आसपास के लोगों ने उनको उठाया और अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। यह बात जब प्रवीण और उनकी पत्नी को पता चली तो हड़कंप मच गया। पीके के ससुर की मौत पर परिजनों और मोहालेवासियों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पीके और उनकी पत्नी भी थाना टीपी नगर पहुंच गए।

यह भी पढ़ेंः योगी मंत्रिमंडल के लिए विधायकों में चल रही खींचतान, दौड़ में ये दिग्गज शामिल

पड़ोसियों ने घर पर दी जानकारी

सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत किया। सीओ ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम नहीं चाहते थे, उनसे लिखवा कर ले लिया गया है। शव परिजनों को सौंप दी गई है। जानकारी के अनुसार टीपी नगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला शेखपुरा निवासी अनिल कुमार आज सुबह अपने घर की तीसरी मंजिल पर गमलों से पुदीना तोड़ रहे थे। बताया जाता है कि बारिश के चलते छत पर जमी काही के कारण उनका पैर फिसल गया। इसके बाद वह बराबर के बंद मकान में की छत पर गिर गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को उनके गिरने का पता चला तो उन्होंने शोर मचाकर अनिल के परिजनों को मामले की जानकारी दी।

यह भी पढ़ेंः 3 साल पहले गायब हो गया था पति, अचानक पत्नी को पता चली ये बात तो होश खो बैठी

पोस्टमार्टम के लिए मना कर दिया

इसके बाद क्षेत्रवासियों और परिजनों ने तुरंत बंद मकान का ताला तोड़कर छत पर घायल अवस्था में पड़े अनिल को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के कुछ देर बाद ही 55 वर्षीय अनिल की मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उनकी मौत के बाद परिजनों ने शव के पोस्टमार्टम से मना कर दिया। बता दें कि अनिल कुमार की पुत्री पूर्व निशानेबाज सपना चैधरी की शादी क्रिकेटर प्रवीण कुमार के साथ हुई है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश