मेरठ में बेटे की हत्या के गवाह बने पिता को आरोपियों ने गवाही नहीं देने की धमकी दी है। बदमाशों ने चेतावनी दी है कि अगर दवाही दी तो मेरठ में हाल ही में परतापुर में गवाह माँ-बेटे जैसे ही कत्ल कर दिया जाएगा। दरअसल, बीते वर्ष 29 फरवरी 2017 को मेरठ में रात के वक्त एक होटल में प्रशान्त उर्फ रोबिन चौधरी की हत्या उसी के छह दोस्तों ने उसके पिता के सामने तीन गोली मारकर कर दी थी। तीनों आरोपियों के खिलाफ मेरठ के मेडिकल थाने में आईपीसी की धारा 147, 178,149,302, 120बी में मुकदमा दर्ज है।