इसकी सूचना उसने मोबाइल से अपने पड़ोसियों को दी। बदहवास हसीना घर की हालत देख बेहोश हो गई। उसे जरा भी अनुमान नहीं था कि वह जब अस्पताल से वापस लौटेगी तो घर के भीतर का नजारा ऐसा होगा कि उसके होश उड़ जाएंगे। हसीना के मुताबिक छत के रास्ते घर में दाखिल हुए बदमाश लगभग दो लाख के सोने चांदी के जेवर, 50 हजार की नगदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर गए। पीड़िता ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ घटना की तहरीर दी है।