1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mob Lynching: बच्चा चोरी का शोर मचाने के बाद भीड़ ने युवक को जमकर पीटा, हालत गंभीर

खास बातें मेरठ के मवाना केे बाद किठौर के शाहजहांपुर में हुई माॅब लिंचिंग की घटना दवा बेचने आया था युवक, कई युवकों ने चोर का शोर मचाकर पीटा पीड़ितों की ओर से 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 26 Aug 2019, 10:53 AM IST

meerut

मेरठ। माॅब लिंचिंग की जनपद में घटना बढ़ रही हैं। मवाना के गांव ढिकौली में ड्यूटी से लौट रहे मवाना शुगर मिल के कर्मचारी की चोर समझकर लोगों ने पिटाई करके हत्या कर दी थी, अब एक और नया मामला किठौर कस्बे के शाहजहां पुर का मामला सामने आया है। इसमें जड़ी-बूटी बेच रहे युवक को लोगों ने इतनी पीटा कि उसे गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। इस मामले में 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

यह भी पढ़ेंः Mob Lynching:नाइट ड्यूटी करके लौट रहे शुगर मिल के कर्मचारी को भीड़ ने चोर समझ पीट-पीटकर मार डाला

दवा बेच रहे युवक की पिटाई की

हरियाणा के भिवानी निवासी आजाद और उसके पिता राजेश देशी जड़ी-बूटी बेचने का काम करते हैं। वह गढ़मुक्तेश्वर में परिवार के साथ रहते हैं। रविवार को दोनों दवा बेचने के लिए किठौर के शाहजहांपुर में अलग दिशाओं में निकल गए। आजाद गांव में दवा बेच रहा था कि 15-20 युवक चोर-चोर का शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़े और पकड़कर जबरदस्त पिटाई कर दी। इसमें कुछ और लोग भी शामिल हो गए। पिटाई के बाद कुछ लोगों ने आजाद को भीड़ से छुड़ाया और एक दुकान में घुसकर शटर गिराकर उसकी जान बचायी।

यह भी पढ़ेंः परमधाम न्यास के महाराज पर दो महिलाओं ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

पिता और पुलिस मौके पर पहुंचे

सूचना मिलने पर किठौर पुलिस वहां पहुंची और शोर सुनकर आजाद के पिता राजेश भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने पिता-पुत्र के आधार कार्ड व कागजातों की जांच की। इसके बाद पुलिस ने घायल आजाद को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर किठौर रोजंत त्यागी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़ेंः तेज बारिश से मिली राहत, मौसम वैज्ञानिकों ने फिर किया अलर्ट

घटना की वीडियो हुई वायरल

इस घटना की वीडियो वायरल होने के बाद अफरातफरी मची हुई है। इस वीडियों में युवकों के साथ कुछ बच्चे भी युवक आजाद के साथ मारपीट कर रहे हैं। शाहजहांपुर चेयरपर्सन के पति तबारकउल्ला और उनके साथ लोग शोर सुनकर जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने आजाद को भीड़ से बचाया। अगर वह मौके पर नहीं पहुंचते तो मवाना के रणवीर जैसी घटना हो सकती थी। पुलिस ने आजाद को अस्पताल में भर्ती कराया है, उसे काफी चोटें आयी हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश