7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी राज में पुलिस का काम कर रही यूपी के इस शहर की जनता, डकैती के बाद एक बदमाश को एेसे पकड़ा

डकैती डालने आए बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में बरसाई थी गोलियां  
2 min read
Google source verification
meerut

योगी राज में पुलिस का काम कर रही यूपी के इस शहर की जनता, डकैती के बाद एक बदमाश को एेसे पकड़ा

मेरठ। डकैती डालकर भाग रहे बदमाशों ने सड़क पर बेखौफ गोलियां बरसाई। फिल्मी स्टाइल में गोलियां बरसा रहे बदमाशाें में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं दिखाई दिया। भाग रहे बदमाशा गोलियां दागते रहे और सड़क खाली होती गई। मंगलवार की शाम लिसाड़ीगेट क्षेत्र में एक कारोबारी के घर पर डकैती डालकर भाग रहे आधा दर्जन बदमाशों ने जमकर आतंक मचाया। बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। जिसके चलते पूरे इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने हिम्मत कर भाग रहे बदमाशों में से एक को पकड़ लिया। पकडे़ गए बदमाश की जमकर पिटाई करते हुए उससे पिस्टल भी बरामद कर लिया। डकैती की घटना को पुलिस आपसी विवाद बताकर केस कमजोर करने में जुटी है।

यह भी पढ़ेंः 415 Days Ago Utkal Express Accident Live: मुजफ्फरनगर के खतौली में उन चीत्कारों की याद आते ही आज भी खड़े हो जाते हैं रोंगटे!

सोने-चांदी के जेवर आैर कैश लूटा

जानकारी के अनुसार बिजलीबंबा बाइपास के निकट स्थित ताज गार्डन निवासी शाहनवाज की फतेहउल्लापुर रोड लक्खीपुरा में जूतों का शोरूम है। शाहनवाज के अनुसार मंगलवार की दोपहर लंच के बाद वह घर से चले गए। उनकी मां नईमा भी पड़ोस में रहने वाली अपनी बेटी शीबा से मिलने चली गईं। इस बीच घर में दाखिल हुए चार-पांच बदमाशों ने घर में अकेली शाहनवाज की पत्नी आलिया को तमंचे के बदल पर बंधक बना लिया। इसके बाद घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और सात हजार कैश लूट लिया। इसी दौरान नइमा घर वापस लौटीं तो बाहर खड़े एक बदमाश ने उन पर पिस्टल तान दी। जिस पर नइमा ने शोर मचा दिया। शोर मचता देख और क्षेत्रवासियों से घिरने पर बदमाश फायरिंग करते हुए भागे। बदमाश सड़क पर आगे फायरिंग कर रहे थे और पीछे गोलियों की बौछार के बीच लोग उनके पीछे लगे थे। फायरिंग की आवाज सुनकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शाहनवाज का बहनोई नदीम फायरिंग में बाल-बाल बचा। उधर, क्षेत्र के निवासियों ने एक बदमाश को पिस्टल सहित दबोच कर उसकी जमकर पिटाई की। वहीं, बदमाशों के दो साथी कुछ दूरी पर जाकर सैफ गार्डन में एक बुजुर्ग महिला के घर में घुस गए। बदमाशों ने मकान के भीतर से फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तीनों बदमाशों से पूछताछ जारी है। वहीं, पुलिस मामले को आपसी विवाद बता रही है। मेरठ में खाकी का खौफ बदमाशों में कितना है।

यह भी पढ़ेंः 'औवेसी' इस बड़ी तमंचा फैक्ट्री में चुनाव से पहले तैयार कर रहा था असलाह, दिल्ली आैर मेरठ पुलिस ने जब मारा छापा तो देखकर पकड़ लिया माथा

एनकांउटर के बाद भी वारदात

इस घटना के बाद इसको बताने की जरूरत नहीं है कि पुलिस का खौफ बदमाशों में कितना है। मेरठ पुलिस प्रतिदिन एनकांउटर कर रही है लेकिन उसके बाद भी जिले में अपराध नहीं रूक रहे। मेरठ में एक महीने में ही यह डकैती की तीसरी वारदात है। गंगानगर में पंजाब नेशनल बैंक मैनेजर के घर भी इसी स्टाइल में बदमाशों ने डकैती डाली थी और मैनेजर के बेेटे के हाथ में गोली मार दी थी।

बोले अधिकारी

एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जो बदमाश पकड़े गए हैं, वे व्यपारी से आपसी विवाद बता रहे हैं।