इसके बाद बुधवार को फिर बड़ा बवाल होते बचा है। दरअसल, यहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्धा की मौत हो गर्इ। यह आशीष गुर्जर के हत्यारोपी मोहित की दादी है। दलित समाज के लोगों ने इस बात को लेकर हंगामा किया कि यह स्वाभाविक माैत नहीं है। दलित समाज के लोगों ने गुर्जर समाज के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची आैर बवाल होने से बचाया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।