1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस शहर में डरते हैं दरोगा, दो सगी बहनों के साथ जो हुआ, इन्हें क्या जवाब मिला जरा पढ़िए…!

मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र का मामला, दरोगा बोला- जो भी पैरवी करनी है कोर्ट में करो      
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 8 Apr 2018, 10:02 AM IST

meerut

मेरठ। इस शहर के दरोगा अब बदमाशों से डरने लगे हैं आैर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तार करने से मना कर रहे हैं। मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में दो सगी बहनों के साथ पिछले साल अक्टूबर में छेड़छाड़ मोहल्ले के ही तीन युवकों ने की थी। पहले तो ब्रह्मपुरी थाने में इनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गर्इ, पुलिस अफसरों के निर्देश २३ दिसंबर २०१७ को घटना की रिपोर्ट दर्ज हुर्इ। उसके बाद जांच शुरू हुर्इ आैर तीनों आरोपी दोषी पाए गए, लेकिन संबंधित दरोगा अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं कर रहा। दोनों बहनों के बार-बार कहने के बावजूद उसने अब साफ मना कर दिया है। उसने कहा है कि कोर्ट में मुकदमें में पैरवी करो। गिरफ्तारी करने के लिए कहा तो तुम्हें ही जेल भेज दूंगा। दोनों बहनों ने एसएसपी मंजिल सैनी के आॅफिस पहुंचकर शिकायत की है।

यह भी पढ़ेंः डीएम आैर लेडी सिंघम ने जब सड़क पर उतरकर लोगों से की यह मार्मिक अपील...!

यह है पूरा मामला

ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से पड़ोस में ही रहने वाले विवेक उर्फ मोंटी, मोनू व नीरज कर्इ दिनों से छेड़छाड़ कर रहे थे। उसने विरोध किया तो लाठी-डंडों से युवती आैर उसकी छोटी बहन के साथ मारपीट की। दोनों के कपड़े तक फाड़ने आैर सड़क पर घसीटा गया। इस घटना की रिपोर्ट ब्रह्मपुरी थाने में अफसरों के कहने पर लिखी गर्इ। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दरोगा महेश राणा ने जांच शुरू की, लेकिन उसका लावड़ ट्रांसफर हो गया। इसके बाद दरोगा सतपाल ने जांच शुरू की। जांच पूरी होने के बाद तीनों को गिरफ्तार करने निर्देश दिए गए, लेकिन दोनों बहनों के बार-बार कहने पर भी दरोगा सतपाल उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रहा। एसएसपी आफिस पहुंची दोनों बहनों का कहना है कि दरोगा ने साफ कह दिया है कि कोर्ट में बयान करा दिए हैं। आरोपी दबंग हैं, इसलिए वह गिरफ्तार नहीं कर सकता। अब जो कार्रवार्इ करनी है कोर्ट में करो, वरना तुम्हें ही अंदर कर दूंगा। इस संबंध में इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय का कहना है कि सतपाल को गिरफ्तार करने के आदेश दिए हुए हैं। वह गिरफ्तार क्यों नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में जांच की जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी जाएगी।

यह भी पढ़ेंः निजीकरण की तलवार के गुस्से में अफसरों आैर कर्मचारियों ने इतना काम किया, यूपी में हो गए नंबर वन!

यह भी पढ़ेंः 34 सेकेंड में चुरा ली थी बाइक, सीसीटीवी ने बचा ली...फिर धुनार्इ!

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश