
दारुल उलूम शिक्षण संस्थान
इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम देवबंद में पढ़ने वाले छात्रो के लिए नए नियम जारी किए हैं। इस नए नियम के मुताबिक अगर देवबंद में पढ़ने वाला छात्र दाढ़ी कटवाता है तो उसको सख्त सजा दी जाएगी।
इस नए नियम का नोटिस दारूल उलूम में चस्पा किया गया है। प्रबंधतंत्र ने नोटिस में साफ कहा है कि यदि कोई छात्र दाढ़ी कटवाता है तो उसके विरुद्ध निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी। पहले इसी आरोप में चार छात्रों पर कार्रवाई की गई थी। इसकी जानकारी प्रबंधतंत्र की ओर से नोटिस में दी है।
दारुल उलूम के शिक्षा विभाग के प्रभारी मौलाना हुसैन अहमद हरिद्वारी की ओर से चस्पा नोटिस में छात्रों को अनुशासन में रहने के लिए नसीहत दी गई है। विशेषकर दाढ़ी कटवाने वाले छात्रों को सख्त चेतावनी दी है।
नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि यदि कोई पुराना छात्र दाढ़ी काटता है तो उसके विरुद्ध सीधे निष्कासन की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बताया गया कि दाढ़ी कटवाकर संस्था में प्रवेश के लिए आने वाले किसी भी छात्र को दाखिला नहीं दिया जाएगा। दाढ़ी काटने के मामले पर प्रबंधतंत्र ने अपने सख्त रुख से भी छात्रों को रूबरू कराया।
बताया गया कि करीब 15 दिन पूर्व दाढ़ी काटने पर चार छात्रों का निष्कासन किया गया था। चारों छात्रों ने माफीनामा भी दिया। लेकिन शिक्षा विभाग ने उसे स्वीकार नहीं किया।
Published on:
21 Feb 2023, 1:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.