5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मूक बधिर किशोरी से घर में घुसकर रेप, आरोपी का शांति भंग में चालान कर थाने से छोड़ा

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में मूक बधिर किशोरी से घर में घुसकर युवक ने रेप किया। परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। थाने में रेप के आरोपी का शांतिभंग में चालान कर जमानत दे दी गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 31 Oct 2023, 9:26 AM IST

Meerut rape news

रेप के आरोपी का शांति भंग में चालान कर थाने से पुलिस ने दी जमानत।

मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र के एक गांव में मूक बधिर किशोरी के साथ गांव के एक युवक ने रेप किया। मूक बधिक किशोरी घर में अकेली थी और परिजन उसके बीमार चाचा का इलाज कराने अस्पताल गए थे। अस्पताल में किशोरी के चाचा की मृत्यु हो गई। परिजन जब घर पहुंचे और आरोपी को आपत्तिजनक हालात में देखकर उसकी पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। किशोरी के परिजन दाह संस्कार क्रिया में लग गए और दूसरी तरफ पुलिस ने थाने में खेल कर दिया। थाने में दुष्कर्म के आरोपी का शांति भंग में चालान कर उसको जमानत दे गई। आरोपी जब गांव पहुंचा तो शोक पीडित परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।

गर्दन फंसती देख पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज
दूसरे दिन परिजन दुष्कर्म पीड़िता मूक बधिर किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और हंगामा कर दिया। अपनी गर्दन फंसती देख पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज उसको जेल भेज दिया। वहीं किशोरी को मेडिकल टेस्ट के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

यह भी पढ़ें : Today Weather Update: अगले 72 घंटे में बदलेगा मेरठ सहित इन जिलों का मौसम, जानिए आईएमडी अपडेट

इस पूरे मामले में परतापुर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी के परिजन की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी को बयान के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।

किशोरी के परिजनों ने बताया कि घटना 26 अक्टूबर की
किशोरी के परिजनों ने बताया कि घटना 26 अक्टूबर की है। किशोरी के चाचा को देखने के लिए अस्पताल गए थे। जहां पर चाचा की मौत हो गई। इसके चलते परिजन वहीं रूक गए थे। इस दौरान पड़ोस के विपिन ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। परिजन पहुंचे तो उन्होंने आरोपी विपिन को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। किशोरी के चाचा की मौत की वजह से परिजन अंतिम संस्कार में लग गए। जिसके कारण वो तहरीर नहीं दे पाए थे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश