3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: दिसंबर के पहले सप्ताह से कड़ाके की ठंड झेलने के लिए रहिए तैयार

Weather Alert: इन दिनों तापमान तेजी से गिर रहा है। मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना व्यक्त की है कि आगमी दिसंबर के प्रथम सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ेगी। दिसंबर के पहले सप्ताह में ही तापमान 6-8 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस समय तापमान में गिरावट देखी जा रही है। वहीं हवा में भी नमी गायब है और मौसम शुष्क होता जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 13 Nov 2021, 3:16 PM IST

cold_night.jpg

Weather Alert: ठंड अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर को अपने आगोश में लेती जा रही है। पिछले कई दिनों से तापमान में गिरावट का दौर चल रहा है। शनिवार को मेरठ में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री तक पहुंच गया। 4 नवंबर के बाद से सुबह का तापमान प्रतिदिन कम हो रहा है।

यह भी पढ़ें : UP Election 2022: किसान आंदोलन का जवाब देने के लिए भाजपा निकालेगी ट्रैक्टर रैली, भाकिमो को मिली जिम्मेदारी

3 नवंबर को जो तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस के करीब था वह अब 11 डिग्री तक पहुंच गया है। दिसंबर के पहले सप्ताह में इसके 7-8 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इस समय दिन का तापमान भी औसत से कम हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जतायी है कि अगले कुछ दिन इसी तरह से रहेंगे।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के मुताबिक 10 नवंबर से मौसम शुष्क हो गया है। सुबह हल्का कोहरा दिखाई दे रहा है तो आर्द्रता इस समय 70 से 80 फीसद के बीच चल रही है। दिन का अधिकतम तापमान 24—26 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच रहा है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के करीब है। सुबह पुरुवा व दोपहर 12 बजे बाद दक्षिण पश्चिम के तरफ से चलने की संभावना व्यक्त की गई है।

11:2 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान

बता दें 12 नवंबर को सुबह का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम 76 प्रतिशत व न्यूनतम 68 प्रतिशत रही। दक्षिण पश्चिम हवा अधिकतम नौ किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चली।

पहले हो सकती है ठंड की शुरुआत

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इस बार ठंड की शुरुआत थोड़ा पहले से हो जाएगी। नवंबर अपने औसत से तीन-चार डिग्री सेल्सियस ठंडा रहेगा। दिसंबर के पहले ही सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। इसकी प्रमुख वजह है कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ अधिक बने हैं। इसके चलते ठंड इस बार समय से पहले शुरू हो जाएगी और ठंड अधिक पड़ेगी।

उन्होंने बताया कि इस बार बारिश की शुरूआत भी देर से हुई थी। उसके बाद कई महीनों में औसत से अधिक बारिश हुई है। इसके चलते भूमि की नमी बढ़ी है। इसके चलते इस बार अधिक ठंड रहेगी। ठंड की शुरुआत भी पहले से होगी। नवंबर अपने औसत से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक ठंडा रहेगा। दिसंबर पहले ही सप्ताह कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें : Vivah Shubh Muhurat: दो महीने खूब बजेगी शहनाई, ये हैं सहालग के शुभ मुहूर्त, 15 से शुरू होगा धूमधड़ाका

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश