
मेरठ। दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश (West Uttar Pradesh) में ठंड का असर दिखने लगा है। बुधवार को दिल्ली (Delhi) में न्यूनतम तापमान ने पिछले सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 4 दिसंबर (December) यानी बुधवार को दिल्ली के लोदी रोड पर न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले वर्ष 2012 में इसी दिन मिनिमम टेंपरेचर 7 डिग्री रहा था। वहीं, मेरठ (Meerut) में भी बुधवार को रात को पारा 7 डिग्री रहा। मेरठ में भी बुधवार रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। कुछ ऐसा ही हाल नोएडा (Noida) और गाजियाबाद (Ghaziabad) का भी रहा।
गुरुवार को छाए बादल
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे वेस्ट यूपी में पहाड़ों पर बर्फबारी का असर दिखने लगा है। बुधवार को इस सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। इसी तरह मेरठ में 4 दिसंबर को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे नोएडा भी तापमान 18 डिग्री रहा। बादल छाए होने की वजह से लोग कांपते हुए नजर आए। इस वजह से सुबह बच्चों को स्कूल जाने में भी काफी दिक्कतें हुईं।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मेरठ में 6,7 और 8 दिसंबर से घना कोहरा पड़ने की संभावना है। जबकि 4 और दिसंबर को हल्का कोहरा रह सकता है। 9 और 10 दिसंबर को भी कोहरा पड़ने की संभाना जताई गई है। इस दौरान 7, 8, 9 और 10 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक जा सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में 6, 7 अज्ञैर 8 दिसंबर को हल्का कोहरा जबकि 9 व 10 दिसंबर को धुंध या कोहरा पड़ सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 7 दिसंबर यानी शनिवार को न्यूनतम तापमान फिर से 7 डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। 5 से 10 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 7 स 9 डिग्री के बीच रह सकता है।
Updated on:
05 Dec 2019 09:20 am
Published on:
05 Dec 2019 09:19 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
