1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: पहले ‘भूत’ ने कार को हिलाया और फिर अक्षय कुमार की हीरोइन को मार दिया मुक्‍का

दिल्‍ली के साकेत में हुई घटना, अक्षय कुमार के साथ काम कर चुकी हैं फरहीन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

sharad asthana

•

Updated: 24 Jan 2019, 9:54 AM IST

Farheen

पहले 'भूत' ने कार को हिलाया और फिर अक्षय कुमार की हीरोइन को मार दिया मुक्‍का

मेरठ। आपको यह सुनने में भले ही अजीब लगेगा कि 'भूत' ने अपने सा‍थियों के साथ मिलकर एक बॉलीवुड अभिनेत्री की कार को पीछे से पीटा और फिर उनमें से से एक ने अभिनेत्री को मुक्‍का मार दिया, लेकिन यह सच है। अभिनेत्री को मुक्‍का मारकर उन्‍हें लूटने वाले 'भूत' समेत 5 लोगों को दिल्‍ली पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:पुलिस ने योगी को किया गिरफ्तार, सामने आई बड़ी वजह

साकेत के सेलेक्‍ट सिटी मॉल जा रही थीं फरहीन

दरअसल, शनिवार को फरहीन प्रभाकर अपनी कार से दिल्‍ली के साकेत में सेलेक्ट सिटी मॉल जा रही थीं। मैक्‍स अस्‍पताल के सामने जब उनकी कार खड़ी हुई थी तब कुछ युवक उनकी कार को जोर-जोर से पीटने लगे। उस समय वह किसी से फोन पर बात कर रही थीं। जब उन्‍होंने इसका विरोध किया तो एक युवक ने उनके सिर में जोर से मुक्‍का मार दिया था। इसके बाद बदमाश उनसे पर्स और महंगा मोबाइल लूट ले गए थे। पर्स में करीब 15 हजार रुपये थे। इस बीच उन्‍हें अस्थमा का अटैक आ गया, जिस कारण वह रोड पर गिर पड़ी थीं। पुलिस ने इस मामले में ई-एफआईआर दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें: VIDEO: देखिये प्रियंका गांधी की ससुराल में कैसे मनाया गया जश्न

मेरठ से गिरफ्तार किए गए आरोपी

इस मामले में साकेत थाना पुलिस ने पांच बदमाशों को मेरठ से गिरफ्तार किया है। इनके नाम हरेंद्र उर्फ हनी, दानिश खान उर्फ चेतन, फहीम उर्फ भूत, एजाज और 27 वर्षीय शहनवाज बताए जा रहे हैं। पांचों आरोपी वारदात करने के लिए मेरठ से दिल्ली आते थे। पुलिस के मुताबिक, वारदात के समय एक राहगीर ने बदमाशों की कार का नंबर नोट कर लिया था। इससे पता चला कि कार शास्त्री पार्क निवासी एक महिला के नाम पर है। उसने कार वर्ष 2017 में मेरठ निवासी हरेंद्र को बेच दी थी। इसके बाद पुलिस ने मेरठ से हरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें:बागपत में प्रदूषण विभाग ने की छापेमारी, दो फैक्ट्री सील

पंचशील पार्क में रहती हैं अभिनेत्री

आपको बता दें क‍ि फरहीन प्रभाकर अपने पति पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और दो बच्‍चों के साथ पंचशील पार्क दिल्‍ली में रहती हैं। उन्‍होंने 90 के दशक में कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने जान तेरे नाम और सैनिक में अक्षय कुमार के साथ लीड रोल किया है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश