Ganesh Chaturthi 2022 Ganesh Chaturthi Pujan पूरा मेरठ इस समय गणेश महोत्सव की तैयारी में जुटा हुआ है। बाजार में गणेश मूर्तियों और पूजा के समान से दुकानें सजीं हुई हैं। बाजार में हर प्रकार की गणेश मूर्ति इस बार मिल रही हैं। वहीं जड़ी बूटियों के अर्क और पांच नदियों केे पानी और मिटटी के मिश्रण से तैयार गणेश बप्पा की खास मूर्ति बाजार में धूम मचा रही है। इस बार सार्वजनिक स्थानों पर गणेश उत्सव के आयोजन पर किसी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं हैं। ऐसे में हर गली और मोहल्लें के अलावा बाजारों में भी व्यापारिक संगठन गणेश उत्सव की तैयारी कर रहे हैं। मेरठ में मूर्ति के कारीगर राज प्रजापति ने बताया कि इस बार उनके यहां 76 प्रकार के जड़ी बूटियों के अर्क और पांच पवित्र नदियों गंगा, यमुना, शिप्रा, गोदावरी और ब्रहमपुत्र के पानी और मिटटी से बनी मूर्ति आई है।