4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kaal Sarp Dosh Puja in Sawan : जीवित सांपों की बढ़ी मांग, इस कारण तलाशा जा रहा नाग नागिन का जोड़ा

Kaal Sarp Dosh Puja in Sawan सावन के महीने में अचानक से जीवित सांपों की मांग बढ़ गई है। लोग नाग—नागिन के जोड़े की अधिक मांग कर रहे हैं। सपेरों के पास जीवित सांप की इतनी मांग आ गई है कि उसको पूरा कर पाना जहां एक ओर मुश्किल हो रहा है। वहीं दूसरी ओर इनके दामों में भी तेजी से इजाफा हुआ है। मेरठ के करीब 12 गांव में सपेरा जाति के लोग रहते हैं। सावन के महीने में कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जीवित सांपों की पूजा का महत्व अधिक बताया जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 19 Jul 2022, 10:18 AM IST

Kaal Sarp Dosh Puja in Sawan : जीवित सांपों की बढ़ी मांग, नाग नागिन के जोड़े को तलाश रहे लोग

Kaal Sarp Dosh Puja in Sawan : जीवित सांपों की बढ़ी मांग, नाग नागिन के जोड़े को तलाश रहे लोग

Kaal Sarp Dosh Puja in Sawan जातक की कुंडली में कालसर्प दोष हो तो उसको जीवन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए सांप की पूजा का विशेष महत्व होता है। वहीं सावन माह में अगर कालसर्प दोष की मुक्ति के लिए जीवित सांप की पूजा की जाए तो इसका फल कई गुना बढ़ जाता है। इससे काफी हद तक कालसर्प दोष से जहां मुक्ति मिलती है तो वहीं ऐसा करने से भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं। ऐसा पंडितों का मानना है। सावन में कालसर्प दोष की मुक्ति के लिए तरह-तरह के उपाय पंडितों द्वारा बताए जाते हैं। कालसर्प दोष दूर करने के लिए के प्रमुख उपायों में है सावन के महीने में जीवित सांप या फिर नाग-नागिन के जोड़े की पूूजा कर उनको जंगल में छुड़वाना या फिर किसी किसी सूनसान मंदिर में रखवाना।


मेरठ जनपद में करीब 12 गांव ऐसे हैं जहां पर सपेरा जाति के लोग निवास करते हैं। पूरे साल भले ही इन सपेरा समुदाय के लोगों की कोई खोजखबर नहीं लेते हो लेकिन सावन के महीने में इसको दूर—दूर से खोजते हुए लोग पहुंच जाते हैं। कालसर्प दोष को दूर करने के लिए लोग सावन के महीने में इन सपेरों से जीवित सांप की पूजा करवाते हैं फिर इन जीवित सांपों को जंगल में सपेरे के साथ जाकर छोड़ते हैं। सावन के इस महीने में जीवित सांपों की मांग अधिक बढ़ गई है। एक सपेरे ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि उसके पास अब तक आठ लोग पूजा करवाने के लिए जीवित सांप की डिमांड कर चुके हैं।

यह भी पढ़े : सावन में कालसर्प दोष मुक्ति के लिए बढ़ी इन सांपों की डिमांड, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

नाग नागिन के जोड़े की मांग अधिक
काल सर्प दोष की मुक्ति के लिए सांप की पूजा करवाने के लिए लोग नाग—नागिन के जोड़ों की अधिक मांग कर रहे हैं। नाग—नागिन के जोड़े की पूजा के लिए लोग दूर—दूर से आ रहे हैं। मवाना रोड और गढ़ रोड स्थित सपेरों के गांव में दिल्ली तक से लोग नाग—नागिन का जोड़ा लेने के लिए आ चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश