4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Diwali 2019: इस दिवाली पर करें ये 6 काम, जीवन भर धन की कमी नहीं रहेगी

Highlights 27 अक्टूबर को है इस बार दिवाली त्योहार इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं सभी इन उपायों को करने से दरिद्रता होती है दूर      
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 20 Oct 2019, 9:19 AM IST

meerut

मेरठ। Diwali 2019 अबकी 27 अक्टूबर की है। देश के लोग दिवाली के पूजन के लिए अपनी सामथ्र्य से बढ़-चढ़कर खर्च कर देते हैं। अपने घर को साफ-सुथरा और सुंदर करते हैं, ताकि दिवाली (Diwali) के दिन मां लक्ष्मी (Maa Laxmi) उनके घर आएं और अपनी कृपा बरसाएं। यह रीति सदा से चली आ रही है। मान्यता है कि इस दिन लक्ष्मी देवी जी (Laxmi Devi) की पूजा करने से लोगों को धन का लाभ होता है। इसके साथ-साथ कुछ ऐसे उपाय हैं कि जिनमें से यदि एक उपाय भी किया तो जीवनभर पैसे की कमी नहीं रहेगी। ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि ये सभी उपाय सच्चे मन और श्रद्धापूर्वक करने जरूरी हैं।

यह भी पढ़ेंः Ahoi Ashtami 2019: अहोई अष्टमी पर बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग, पूजा के लिए ये है शुभ मुहूर्त

दिवाली पर करें ये उपाय

- दिवाली के दिन एक बिना कटा पीपल का पत्ता लेकर इस पर 'ओम महालक्ष्म्यै नम:’ पूजा के स्थान पर रख दें। ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है।

- शनिवार को पीपल के उस पत्ते को पीपल के पेड़ की जड़ में रख दें और दूसरा पत्ता लाकर पूजा स्थान पर रख लें। ऐसा प्रत्येक शनिवार को करें। ऐसा करने से पैसे की तंगी खत्म होती है।

- बरगद के पत्ते पर हल्दी से स्वास्तिक बनाएं और तिजोरी में रखें। मान्यता है कि इससे आपकी तिजोरी में धन बढ़ता जाएगा। दिवाली की रात अपने घर में श्रीयंत्र स्थापित करें।

- दिवाली के दिन घर में रंगोली बनाई जाती है। कहते हैं कि दिवाली के दिन घर के मेन गेट के सामने रंगोली बनाने से घर में लक्ष्मी जी प्रवेश करती हैं।

- दिवाली के दिन किन्नरों को मिठाई और पैसे देकर बदले में किन्नर से एक रूपये का सिक्का मांग लें और उसे अपनी तिजोरी में रख लें। शर्त यह है कि किन्नर वह सिक्का अपनी मर्जी से आपको दे। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है और धन-धान्य की कमी पूरी होती है।

- दिवाली की रात लौंग और इलायची जलाकर उसका मिश्रण बना लें और उससे देवी-देवताओं को तिलक लगाएं। इस उपाय से लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश