30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूलों के बच्चों की इतने दिन की छुट्टी, यहां के डीएम ने जारी किए आदेश

बच्चों की रहेगी पढ़ार्इ की छुट्टी, लेकिन शिक्षक-शिक्षिकाआें को आना होगा स्कूल  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 4 Apr 2019, 9:02 AM IST

meerut

स्कूलों के बच्चों की इतने दिन की छुट्टी, यहां के डीएम ने जारी किए आदेश

मेरठ। मेरठ जनपद के सभी सरकारी आैर प्राइवेट स्कूलों में तीन दिन तक शिक्षण कार्य नहीं होगा, जबकि इन स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाआें को स्कूल में आना होगा। यानि तीन दिन तक स्कूलों में शिक्षण कार्य नहीं होगा। इस संबंध में जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने आदेश जारी किए हैं। इसमें उन्होंने कहा है कि नौ, दस व 11 अप्रैल को जनपद के सभी सरकारी व प्राइवेट शिक्षण संस्थाआें में शिक्षण कार्य नहीं होगा, लेकिन शिक्षक-शिक्षिकाआें को इन तीन दिन स्कूल में आना होगा।

यह भी पढ़ेंः सीएम योगी ने कहा- पिछले चुनाव में पिता को तीसरे नंबर पर पहुंचाया था, पुत्र के साथ भी एेसा ही करें

जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार जनपद में 11 अप्रैल को लोक सभा चुनाव के प्रथम चरण के मद्देनजर सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। नौ, दस व 11 अप्रैल के लिए वाहन आदि की व्यवस्था के कारण इन तीन दिनों में जनपद के सभी सरकारी व प्राइवेट शिक्षण संस्थाआें में शिक्षण कार्य नहीं होगा, लेकिन शिक्षण संस्थाएं खुली रहेंगी। उन्होंने बताया कि शिक्षण संस्थाआें में शिक्षक-शिक्षिकाएं आएंगी, जिनकी चुनाव में ड्यूटी लगी है।

यह भी पढ़ेंः सीएम योगी ने इस वर्ग से वोट के लिए की एेसी अपील कि आपने कभी सुनी नहीं होगी!

वह अपनी निर्धारित ड्यूटी पर जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्कूलों का प्रबंध तंत्र भी इस दौरान स्कूलों में मौजूद रहेंगे आैर चुनाव संबंधी सभी व्यवस्थाआें में सहयोग देंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस आदेश के बावजूद यदि नौ, दस व 11 अप्रैल को कहीं शिक्षण कार्य होता मिला तो उस स्कूल के खिलाफ कार्रवार्इ की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग