8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ
VIDEO: हाथ में गोली लगने के बाद भी ट्रक चलाता रहा यह चालक
Play video

VIDEO: हाथ में गोली लगने के बाद भी ट्रक चलाता रहा यह चालक

बाइक सवारों ने लूट के इरादे से मारी गाेली
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 15 Dec 2018, 5:10 PM IST

मेरठ। मेरठ से दूसरे जिलों को लगने वाली सीमाओं पर लूूट की वारदातें अधिक बढ़ गई हैं। बागपत निवासी तीन युवकों को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी थी। इस घटना को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते कि देर रात करीब 11 बजे एक ट्रक चालक को बाइक सवार दो बदमाशों ने ही लूट की नीयत से गोली मार दी। गोली ट्रक चालक के हाथ में लगी, लेकिन उसने हौसला नहीं खोया और ट्रक को दौड़ा दिया। करीब 1 किमी आगे जाकर उसे पुलिस की पीसीआर वैन खड़ी मिली तो उसने वैन के आगे ट्रक को खड़ा किया और पुलिसकर्मियों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। चालक को गोली लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों ने ट्रक को गन्ने के कोल्हू में खड़ा करवाकर घायल चालक को पिलाना नर्सिग होम भेजा जहां से उसे मेरठ के लिए रैफर कर दिया। बड़ौत निवासी सुखवीर ट्रक चालक है। उसने बताया कि वह मेरठ से बागपत की ओर जा रहा था। वह जैसे ही पिलाना भटटे पर पहुंचा तो उसने वहां पर ट्रक में बैठी दो सवारियों को उतारा। चालक सुखवीर के अनुसार उसी दौरान बाइक पर सवार दो लोग आए और उससे ट्रक को रोकने के लिए कहा। लेकिन उसने जब उनकी बात नहीं मानी तो ट्रक पर चढ़े युवक ने गोली चला दी। जिससे गोली खिड़की के शीशे को चीरती हुए ड्राइवर के हाथ में जा धंसी। ड्राइवर घबरा गया और उसने ट्रकी की स्पीड बढ़ा दी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश