27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांवड़ यात्रा 2018: नशेड़ी युवकों ने कलाकारों को समझा महिला और कर दी यह हरकत

मेरठ के जागृति विहार के रहने वाले तीनों शराबी युवक, दो भाग गए, एक की पकड़कर धुनाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 7 Aug 2018, 6:47 PM IST

meerut

कांवड़ यात्रा 2018: नशेड़ी युवकों ने कलाकारों को समझा महिला और कर दी यह हरकत

मेरठ। कांवड़ियों की सुरक्षा और ट्रैफिक को नियंत्रित करने में जुटी भारी भरकम पुलिस फोर्स और प्रशासन के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। कांवड़ियों के साथ हादसे रुक नहीं रहे। यहां से गुजर रही कांवड़ में महिलाओं की वेशभूषा में नृत्य कर रहे कलाकारों से शराबी युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। नशे में धुत युवकों ने कलाकार को महिला समझ लिया और उसे अपने साथ जबरन लेकर जाने लगे।

यह भी पढ़ेंः कांवड़ यात्रा 2018: यूपी के इस शहर में शिवभक्त ला रहे इतनी बड़ी आैर कीमती कांवड़, हैरत में पड़ रहे सभी

कांवड़ के साथ झांकियों के साथ थे कलाकार

बुलंदशहर की विशाल और मनमोहक कांवड़ के साथ डीजे व कलाकारों की झांकियां चल रही थी। हरिद्वार से आते हुए झांकी रुड़की रोड पर कुबेर स्कूल के पास इंडियन पेट्रोल पंप के सामने रुक गई। झांकी में मौजूद कलाकार युवक महिलाओं की वेशभूषा में थे। कांवड़ शिविर के पास रूकी तो कलाकारों ने नृत्य करना शुरू कर दिया। कलाकारों का नृत्य देखने को दिन में ही भारी भीड़ जुट गई। इसी बीच जागृति विहार के तीन युवक शराब के नशे थे, जो झांकी देख रहे थे। नशेड़ी युवकों ने कलाकारों को महिला समझ लिया और डांस खत्म होते ही जागृति विहार के युवकों ने महिला बनी एक कलाकार का हाथ पकड़कर खींच लिया।

यह भी पढ़ेंः सावन में घर लाएं भोलेनाथ की ये प्रिय चीजें तो जीवन में आएंगे मनोवांछित बदलाव

जबरल ले जाने लगे, तो लोगों ने की पटार्इ

महिला बनी कलाकार ने पहले तो हाथ छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन जब नशे में धुत्त तीनों युवक उसे जबरन ले जाने लगे तो उसने शोर मचा दिया। मौजूद कांवड़ियों की भीड़ एक साथ तीनों युवकों पर टूट पड़ी। इस बीच दो युवक मौका पाकर किसी तरह वहां से भाग गए। एक युवक जमीन में गिरने पर भाग नहीं सका। भीड़ ने आरोपित युवक को जमकर पीटा। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और किसी तरह भीड़ की गिरफ्त से युवक को हिरासत में लेकर भीड़ को शांत किया। इंस्पेक्टर दिलीप शर्मा का कहना है कि आरोपित पर कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग