दरअसल, पहले 'सहोदय' संस्था ने जनपद के सभी बोर्डों के स्कूलों में 23 से 30 जुलार्इ तक छुट्टियों की घोषणा की थी। स्कूलों ने इसकी तैयारी भी कर ली थी, लेकिन इस दौरान आने वाले कांवड़ियों की संख्या कम हो गर्इ थी, जिससे स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानी नहीं हुर्इ। कम कांवड़ियों को देखते हुए डीएम की आेर से स्कूलों की छुट्टियों के निर्देश नहीं दिए गए। बुधवार को कांवड़ियों की भीड़ लगातार बढ़ने के कारण डीएम अनिल ढींगरा ने 25 से 29 जुलार्इ तक स्कूलों में अवकाश के निर्देश जारी किए। 30 जुलार्इ को सावन शिवरात्रि के कारण अवकाश रहेगा।