1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये होगा देश का पहला ग्रीन एक्सप्रेस-वे, दोनों ओर होगी हरियाली

135 किमी लंबे इस एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर लगेंगे ढाई लाख से अधिक पौधे, 120 की अधिकतम होगी स्पीड
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

sharad asthana

•

Updated: 23 May 2018, 10:41 AM IST

eastern peripheral expressway

ये होगा देश का पहला ग्रीन एक्सप्रेस-वे, दोनों ओर होगी हरियाली

बागपत। वह दिन दूर नहीं जब देश को एक और एक्सप्रेसवे की सौगात मिलने जा रही है। आधुनिक सुविधाओं से लैस और देश के सबसे तेज गति के इस एक्सप्रेस-वे को खुद प्रधानमंत्री देश को समर्पित करने जा रहे हैं। इसके लिए 27 मई का समय भी निर्धारित कर दिया गया है। दिल्ली-एनसीआर सहित आसपास के राज्य भी इस एक्सप्रेस-वे का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इसकी सबसे खास बात यह होगी कि इसको एक और ऐसे नाम से जाना जाएगा, जो अपने आप में खुशहाली का प्रतीक भी होगा।

देखें वीडियो: ये है देश का पहला ग्रीन एक्सप्रेसवे

27 मई को पीएम कर सकते हैं उद्घाटन

देश को ऐसे एक्सप्रेस-वे की सौगात मिलने जा रही है, जो अपने आप में एक स्मार्ट और आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसको भविष्य को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इस एक्सप्रेस-वे की सौगात आने वाली 27 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बागपत पहुंचकर दे सकते हैं। कोर्ट के द्वारा भी इसको जल्द खोलने के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी की सभा में हुआ कुछ ऐसा कि समर्थकों ने तोड़ डाली कुर्सियां, पुलिस वालों के फूले हाथ-पांव

दोनों ओर लगेंगे 2.5 लाख पौघे

इसकी खात बात यह है कि इस पर गाड़ियों की अधिकतम स्पीड 120 किमी प्रतिघंटा तय की गई है। इसको देश का सबसे तेज एक्सप्रेस-वे बताया जा रहा है। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के नाम से मशहूर इस एक्सप्रेसवे का एक और नाम हम आपको बताने जा रहे है, जो हरियाली का प्रतीक है। इसको केवल ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे ही नहीं बल्कि ग्रीन एक्सप्रेस-वे के नाम से भी जाना जाएगा। 135 किमी लंबे इस एक्सप्रेस-वे के दोनो ओर ढाई लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे जो पर्यावरण को बढ़ावा देंगे। इतना ही नहीं ड्रिप सिंचाई से इन पौधों को पानी की व्यवस्था की गई है, जिससे कम पानी में हरियाली ज्यादा से ज्यादा हो सके।

यह भी पढ़ें: बीजेपी के इस बड़े नेता ने कैराना उपचुनाव को लेकर कह दी बड़ी बात

दिल्ली में कम होगा प्रदूषण

इस एक्सप्रेस-वे पर इतने पौधे होंगे कि आप इसको ग्रीन एक्सप्रस-वे के नाम से भी जानेंगे। दावा किया जा रहा है कि इस एक्सप्रेस-वे से दिल्ली को प्रदूषण से ही नहीं बल्कि जाम से भी मुक्ति मिलेगी। लंबे सफर पर जाने वाले वाहन दिल्ली के अंदर न जाकर इस ग्रीन एक्सप्रेस-वे हो होकर गुजरेंगे और हरियाली का भी आनंद उठाएंगे।

यह भी पढ़ें: इस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी से किया यह सवाल तो सब रह गए हैरान

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश