1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी के इस बड़े नेता ने कैराना उपचुनाव को लेकर कह दी बड़ी बात

भाजपा के इस बड़े नेता ने कहा कैराना से अब व्यापारियों का नहीं, गुंडों का हो रहा पलायान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 23 May 2018, 10:32 AM IST

UP bjp president

बीजेपी के इस बड़े नेता ने कैराना उपचुनाव को लेकर कह दी बड़ी बात

शामली. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडे ने कहा कि कैराना लोकसभा उपचुनाव पूरी रंगत पर है। कैराना में भाजपा भारी मतों से जीत रही है। इसका मुख्य कारण केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के विकास कार्य एवं दिवंगत सांसद हुकुम सिंह के प्रति जनता का स्नेह है। शामली में रजवाड़ा फार्म में भाजपा प्रत्याशी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि स्व हुकुम सिंह द्वारा क्षेत्र की जिन समस्याओं को उठाया गया, भाजपा सरकार ने उन सभी को गंभीरता से लिया। कैराना से अब व्यापारियों का नहीं, बल्कि गुंडों का पलायान हो रहा है। कैराना की धरती पर स्वः सांसद हुकुम सिंह को जन-जन पहचानता है। उन्होंने अपने जीवन में कैराना क्षेत्र के विकास तथा लोगों के लिए सैकडों कार्य किए हैं। कैराना के साथ ही प्रदेश से गुंडागंदी का खात्मा हुआ। बदमाशों में कानून व्यवस्था का इस कदर खौफ है कि झिंझाना में बदमाश गले में तख्ती डालकर अपराधों से तौबा करता हुआ थाने में आया और एनकाउंटर होने के डर से गिरफ्तारी दी। उन्होंने कहा कि कैराना के लोग अच्छी कानून व्यवस्था चाहते हैं, जिसके लिए वह भाजपा को भारी समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने वाली एवं विकास कार्य कराने वाली सरकार का प्रत्याशी है। दूसरी तरफ अपराधियों को संरक्षण देने वाले दल एवं प्रत्याशी हैं। जनता स्वयं फैसला ले रही है। जनता जानती है कि इस चुनाव से केंद्र सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, इसलिए वह सरकार के कार्यों को देखते हुए भाजपा के पक्ष में ही मतदान करने का मन बना चुकी है। प्रदेश सरकार ने गन्ना भुगतान तेजी से किया है। अब भी कुछ समस्याएं हैं, जिनका समाधान भी शीघ्र कर लिया जायेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन तरार, हरबीर मलिक, रवि गोयल, पूर्व चेयरमैन प्रदीप चौधरी, दिनेश गोयल, यशपाल मलिक, राजन बत्रा आदि उपस्थित रहे।
उन्होंने हनुमान धाम पर लोगों से जनसंवाद भी किया।

यह भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री योगी की सभा में हुआ कुछ ऐसा कि समर्थकों ने तोड़ डाली कुर्सियां, पुलिस वालों के फूले हाथ-पांव

शाम के समय प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र नाथ ? पांडेय ने हनुमान धाम पर जन संवाद आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वर्गों के लोगों से बातचीत की। साथ ही उनसे भाजपा सरकार के कार्यों पर विस्तार से बातचीत की। प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि विभिन्न वर्गो के लोगों से बातचीत के दौरान सामने आया है कि लोग भाजपा के कार्यों से खुश है। कुछ लोगों ने शहर में बाइपास निर्माण की मांग रखी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बाइपास का निर्माण पहले ही स्वीकृत हो चुका है। इसका निर्माण शीघ्र कराया जाएगा, जिससे शहर को जाम से मुक्ति मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि दिवंगत नेता हुकुम सिंह को यहां के लोग बहुत चाहते थे। लेहाजा, इस बार वोट मृगांका को ही जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश