22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोचिंग पढ़ने निकला था देश के इस सिपाही का बेटा, झाड़ियों में इस हालत में मिला तो घर में मच गया कोहराम

पुलिस ने जांच शुरू की, किसी से रंजिश को नकार रहे परिजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 31 Oct 2018, 12:15 PM IST

meerut

कोचिंग पढ़ने निकला था देश के इस सिपाही का बेटा, झाड़ियों में इस हालत में मिला तो घर में मच गया कोहराम

मेरठ। देश और देशवासियों की रक्षा करने वालों का परिवार भी भाजपा सरकार में सुरक्षित नहीं रहा। हत्यारों ने सीआरपीएफ के रिटायर्ड हवलदार के पुत्र की गोली मारकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। घटना थाना परतापुर क्षेत्र में घटित हुई। सीआरपीएफ हवलदार के बेटे की हत्या से पुलिस अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। जिगर के टुकड़े की हत्या के बाद से परिवार के लोगाें में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के सभी लोग गुमसुम हो गए हैं। किसी को कुछ सूझ नहीं रहा। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजन किसी से दुश्मनी की बात को भी नकार रहे हैं। वहीं आसपास के लोगों और मृतक छात्र के दोस्तों की मानें तो वह भी बहुत सीधा था और अपनी पढ़ाई से काम रखता था।

यह भी पढ़ेंः बुर्का पहनकर प्रेेमिका से मिलने घर के अंदर पहुंच गया था, लेकिन पैर की उंगलियों के बालों से पकड़ा गया, जानिए फिर क्या हुआ

कोचिंग के लिए सुबह पांच बजे निकला था

परिजनाें के मुताबिक 15 वर्षीय कक्षा दस का छात्र सुबह कोचिंग जाने के लिए घर से रवाना हुआ था। जिसके बाद उसका शव घर से कुछ दूर जंगल में बरामद हुआ। जानकारी के बाद एसपी सिटी से लेकर सीओ तक मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार पुट्ठा रोड रिठानी स्थित रामनगर काॅलोनी निवासी रविन्द्र कुमार सीआरपीएफ से हवलदार के पद रिटायर्ड हैं। रविन्द्र का छोटा पुत्र 15 वर्षीय अविनाश प्रेसीडेंसी स्कूल में कक्षा दस का छात्र था।

यह भी पढ़ेंः मोदी-योगी के सिपाही अब करने लगे हैं एेसे-एेसे काम भी, पार्क में गलत काम करते पुलिस ने पकड़ा तो हंगामा करने पहुंच गए थाने

शव मिलने के बाद घर में मच गया कोहराम

परिजनों के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे अविनाश कोचिंग जाने के लिए घर से निकला था। उसके वापस न लौटने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए। जिसके बाद अविनाश का शव घर से कुछ दूर स्थित खेत में कीकर के झाड़ों के बीच बरामद हुआ। अविनाश की हत्या गोली मारकर की गई थी और घटनास्थल पर खून बिखरा हुआ था। शव को देखते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी के बाद एसपी सिटी रणविजय सिंह और सीओ ब्रहमपुरी सहित थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने अभी घटना की तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि अभी जांच चल रही है। क्षेत्र के सौ से अधिक मोबाइलों को सर्विलांस पर लगवाया गया है। जल्द ही हत्यारोपी गिरफ्त में होगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग