1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने साध्वी प्रज्ञा को बताया ‘हाफ माइंड’, मृत्यु पर कही ये बड़ी बात

खास बातें कहा- बड़े नेताओं की मृत्यु राजनैतिक दुखद घटना सपा नेता ने कहा- मौत किसी को भी आ सकती है कहा- मृत्यु पर कोई भी बयानबाजी नहीं होनी चाहिए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 27 Aug 2019, 6:15 PM IST

meerut

मेरठ। सपा के दिग्गज नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके शाहिद मंजूर ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने साध्वी प्रज्ञा को अर्द्धबुद्धि बताया है। वह एसएसपी कार्यालय किसी कार्य से पहुंचे थे। इसी बीच मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह बात कही। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ने भाजपा नेताओं की मृत्यु पर आपत्तिजनक बयान दिया था। जिसमें कहा गया था कि भाजपा की मृत्यु जो हो रही है वह विपक्ष की 'मारक शक्ति' के कारण हो रही है।

यह भी पढ़ेंः पुलिस उत्पीड़न का शिकार सीआरपीएफ कमांडो फिर मुसीबत में, पत्नी की हालत गंभीर, चिकित्सकों ने किया इनकार

राजनीति में हर तरह के लोग

सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि राजनीति में सभी प्रकार के लोग रहते हैं। जरूरी नहीं कि सभी की बुद्धि ठीक ही हो। कुछ लोग मंद बुद्धि और अर्ध बुद्धि के भी होते हैं। साध्वी प्रज्ञा उसी मंद बुद्धि और अर्धबुद्धि की हैं। उन्होंने कहा कि मौत तो किसी की भी आ सकती है। इस पर राजनीति करना ठीक नहीं। हम इस समय 21वीं सदी में जी रहे हैं। 20वीं सदी में नहीं, फिर ये जादू-टोने वाली बातें कहा से आ गई। किसी की मौत पर राजनीति करना हास्यास्पद है। उन्होंने कहा साध्वी प्रज्ञा की जैसी बुद्धि होगी, वह वैसा ही बयान देगी।

यह भी पढ़ेंः यूपी के इस शहर में नकली पेट्रोल के बाद सेहत से खिलवाड़ करने वाला गिरोह आया गिरफ्त में

बड़े नेताओं की मृत्यु होना दुर्भाग्य

उन्होंने कहा कि इस समय बड़े नेताओं की मृत्यु होना बड़े दुर्भाग्य की बात है। जो आया है वह जाएगा भी। वह चाहे भाजपा का हो या सपा का, कांग्रेस का हो या बसपा का। सभी को एक दिन जाना है। साध्वी प्रज्ञा को भी जाना है मुझे भी जाना है फिर इस पर राजनीति क्यों करें। उन्होंने कहा कि भाजपा इस समय सरकार में है। उनके पास पूरी पावर है। वे इसकी जांच करवा लें। जो भी दोषी पाया जाए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतिक्रिया व्यक्त करना ठीक नहीं हैं। सपा नेता ने कहा कि भाजपा नेताओं की मृत्यु होना एक दुखद घटना है। देश अच्छे नेताओं को खो रहा है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश