8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस की वर्दी में साइकिल पर पहुंचा ये शख्स तो दंग रह गए पुलिस अफसर भी

हर रोज ड्यूटी पर निकलता है यह शख्स, क्षेत्र में इसके काम से सब खुश    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 24 Dec 2018, 2:11 PM IST

meerut

साइकिल फैंटम से ट्रैफिक कंट्रोल करता है ये शख्स, इसे देखकर पुलिस अफसर भी चौंक गए

मेरठ। मेरठ शहर में ट्रैफिक जाम बड़ी समस्या है। ट्रैफिक जाम इतना होता है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी कम पड़ जाते हैं। पुलिस अफसरों पर इसे लेकर शिकायतें भी पहुंचती हैं, लेकिन अफसर ट्रैफिक की समस्या को सुलझा नहीं पाए हैं। एेसे में एक शख्स ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगाें को अपने संसाधनों के जरिए निजात दिला रहा है। पुलिस की वर्दी में अपनी साइकिल के साथ जब यह शख्स एसएसपी आफिस पहुंचा तो पुलिस अफसर भी दंग रह गए। यह शख्स विभाग से कोर्इ पैसा नहीं पा रहा, लेकिन रोजाना समाज सेवा के तौर पर अपनी साइकिल फैंटम से क्षेत्र में निकल जाता है आैर ट्रैफिक जाम से लोगों को निजात दिलाने की समाज सेवा कर रहा है।

यह भी पढ़ेंः अपराध नहीं रुक पाने पर मुख्यमंत्री हुए अफसरों पर नाराज, क्लास लगाने के बाद दिए ये आदेश

यह भी पढ़ेंः दरोगा की टिप्पणी पर भड़के लोगों ने घेराव के बाद कर दी उससे हाथापार्इ, लगाए ये गंभीर आरोप, वायरल हुआ वीडियो देखें

फरहत जाम से जूझ रहे बचा रहे लोगों को

लिसाड़ी गेट के रहने वाले 50 वर्षीय फरहत हर रोज सुबह पुलिस की वर्दी पहनकर अपनी साइकिल फैंटम से घर से निकलते हैं आैर दिन भर जाम से जूझ रहे लोगों की मदद करते हैं। फरहत हमेशा समाज के लोगों की मदद करना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने यह तरीका खोज निकाला। उन्होंने साधारण साइकिल पर वायरलेस सेट, माइक, हूटर, लाइट, स्पीकर साइकिल में फिट कराया। इन सब पर करीब 18 हजार रुपये खर्च आया। फरहत बारात घरों बेंक्वेट हाॅल्स की पार्किंग का ठेका लेते हैं और इसके अलावा लिसाड़ी गेट क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस की मदद करते हैं। फरहत का कहना है कि समाज सेवा के तौर पर यह काम कर रहे हैं और इसके लिए कोई पैसा नहीं लेते हैं। एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि वह लोगों की सेवा करना चाहते हैं, इसलिए वह ऐसा करते हैं। वह यह सब अपने खर्चे पर कर रहे हैं।