1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस नगर निगम की बोर्ड बैठक में हुआ पथराव, महिला पार्षदों ने नगरायुक्त पर फेंकी चूड़ियां

खास बातें हंगामे के दौरान आपस में भिड़ गए दो पार्षद नगर निगम की बैठक में रहा भगदड़ का माहौल पार्षदों ने महापौर और नगरायुक्त का किया घेराव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 27 Aug 2019, 7:32 PM IST

meerut

मेरठ। मेरठ नगर निगम की एक और बोर्ड बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। महानगर के विकास को बुलाई गई बैठक में जमकर हंगामा हुआ। एक-दूसरे पर्र र्इंट-पत्थर फेंके गए। बोर्ड बैठक के दौरान भगदड़ का माहौल रहा। हंगामे के दौरान दो पार्षद आपस में भिड़ गए। इसके बाद पार्षदों ने महापौर और नगर आयुक्त का घेराव कर नारेबाजी की। हंगामा और पत्थरबाजी होते देख महापौर और नगर आयुक्त दोनों को वहां से जाना पड़ा। नगर आयुक्त ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। महापौर ने बोर्ड बैठक स्थगित कर दी।

यह भी पढ़ेंः गुस्साए व्यापारियों ने इन अफसरों को कह दिया 'बदमाश’, जानिए ये पूरा मामला

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हुआ हंगामा

नगर निगम की बोर्ड बैठक पांच माह बाद मंगलवार को टाउन हॉल में शुरू हुई। बैठक में महानगर के विकास और खाली पड़े खजाने पर अधिकारियों से जवाब मांगा गया। सदन में भ्रष्टाचार के आरोपों पर सीधी बात करने की बात कही गई और पार्षदों ने जनमुद्दों पर अधिकारियों को घेरने की कोशिश की। महापौर पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए। आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हुआ तो कई पार्षद आपस में भिड़ गए। बोर्ड बैठक में हंगामे के दौरान बाहरी लोग भी आ गए और उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान बैठक में मौजूद महिला पार्षदों ने नगर आयुक्त के ऊपर चूड़ियां भी फेंकी।

यह भी पढ़ेंः सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री ने साध्वी प्रज्ञा को बताया 'हाफ माइंड’, मृत्यु पर कही ये बड़ी बात

बैठक में कोई निर्णय नहीं हुआ

पार्षद और अधिकारी इस बात पर आमने-सामने आ गए कि शहर की जनता के एक भी मुद्दे पर निगम की बोर्ड बैठक नहीं हुई। वहीं एक सफाई कर्मचारी द्वारा पार्षदों को गाली दिए जाने पर सभी पार्षद भड़क उठे। वहीं इस हंगामे के माहौल के बीच नगर आयुक्त कोई निर्णय नहीं ले सके। इसके बाद काफी देर तक हंगामा होता रहा। हंगामे में कहीं और न स्थिति खराब हो इसके लिए पुलिस फोर्स को बुला लिया गया। एसपी सिटी डा. एएन सिंह ने पर्याप्त फोर्स भेज दिया। बोर्ड बैठक बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश