आज सुबह से तेज हवा चल रही है। हवा की ये रफ्तार दिन में बढ़ने की संभावना है जो कि दोपहर में सूर्य की तपिश के साथ लू में बदल सकती है। मौसम में आए बदलाव से लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मंगलवार को दिन में तापमान में सोमवार के मुकाबले पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। मेरठ और एनसीआर में मौसम के बदले मिजाज का असर पश्चिमी उप्र के जिलों में भी हुआ। हालांकि,आज बुधवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।