
होली पर दो जिगरी दोस्तों ने आपस में रंग लगाया, फिर एक ने किया एेसा काम कि मच गया कोहराम, देखें वीडियो
मेरठ। होली पर दो जिगरी दोस्तों ने एक-दूसरे को रंग लगाया।इसके बाद दोनों ने बैठकर शराब पी। शराब के नशे में मामूली विवाद हुआ तो एक ने दूसरे के हाथ पर दांत से काट लिया। नशे में दूसरे दोस्त को यह नागवार गुजरा और उसने पास पड़ी ईंट से ताबड़तोड़ प्रहार कर दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। इसका पता जब मृतक के परिजनों को लगा तो महिलाओं में कोहराम मच गया।
टीपी नगर थाना क्षेत्र निवासी नरेंद्र नई बस्ती में रहता है। उसी के पास ही रवि सिंह रहता था। दोनों जिगरी दोस्त हैं। दोनों मजदूरी का काम करते हैं। होली के दिन रवि, नरेन्द्र के साथ उसके घर में बैठकर शराब पी रहा था। शराब पीने के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई। नशे में रवि ने नरेंद्र के हाथ पर दांतों से बुरी तरह काट लिया। इसी बीच नरेंद्र ने पास पड़ी इंटरलॉकिंग ईंट उठाकर रवि के सिर व मुंह पर कई वार किए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। रवि लहूलुहान होकर काफी देर तक तड़पता रहा। परिजनों ने जब ऊपर जाकर देखा तो रवि की मौत हो चुकी थी। रवि की मौत से महिलाओं में कोहराम मच गया। वे रोने-पीटने लगी।
मौके पर इंस्पेक्टर टीपी नगर प्रमोद कुमार गौतम अपने दलबल के साथ पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने अरोपी को भी रेल लाइन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी नरेन्द्र ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि यदि वह रवि को नहीं मारता तो वह उसकी हत्या कर देता। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार गौतम ने बताया कि दोनों दोस्तों के बीच शराब पीने के विवाद में झगड़ा हुआ और इसमें नरेंद्र ने रवि की हत्या कर दी। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
Updated on:
23 Mar 2019, 6:23 PM IST
Published on:
23 Mar 2019, 2:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.