8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो माह पहले फेसबुक पर किशोरी से की दोस्ती, फिर दोस्तों संग होटल में ले जाकर किया ये काम

दिल्ली आैर मेरठ की संयुक्त टीम ने मुख्य आरोपी को पकड़ा, अन्य की तलाश जारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 18 Dec 2018, 12:39 PM IST

meerut

दो माह पहले फेसबुक पर किशोरी से की दोस्ती, फिर दोस्तों संग होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म

मेरठ। मेरठ के युवक दो महीने पहले फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद किशोरी से मिलने पहले दिल्ली गया आैर फिर किशोरी को मेरठ में बुलाने लगा। यहां पहले एक होटल के कमरे में रखा आैर फिर लिसाड़ी गेट क्षेत्र में रखकर दुष्कर्म किया। इसमें उसके दोस्त भी शामिल रहे। किशोरी किसी तरह चुंगल से छूटकर दिल्ली अपने घर पहुंची आैर पूरे मामले के बारे में बताया। परिजनों ने दिल्ली के चांदनी महल थाने में सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करार्इ है। इसमें दिल्ली-मेरठ पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ेंः मुस्लिम युवती ने धर्म परिवर्तन के बाद की शादी तो परिजन बन गए जान के दुश्मन, पुलिस से लगार्इ सुरक्षा की गुहार, देखें वीडियो

दो महीने पहले भेजी थी फ्रेंड रिक्वेस्ट

पुलिस के मुताबिक लिसाड़ी गेट क्षेत्र के शाहरूख ने दो महीने पहले दिल्ली की एक किशोरी को फेेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी, जिसे किशोरी ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों में मैसेंजर के जरिए बातचीत शुरू हो गर्इ। इसके बाद शाहरूख कर्इ बार किशोरी से मिलने दिल्ली गया। पुलिस के मुताबिक एक महीने पहले उसने किशोरी को मेरठ बुला लिया आैर दिल्ली राेड स्थित एक होटल में उसे रखा। पुलिस के अनुसार होटल में चार दिन रखने के बाद उसे लिसाड़ी गेट क्षेत्र में भी बंधक बनाकर रखा गया आैर दुष्कर्म किया गया।

यह भी पढ़ेंः कोच ने किशोरी को पहलवान बनाने का सपना दिखाकर किया ये काम, वीडियो क्लिप बनाकर दे रहा यह धमकी

चुंगल से छूटकर की शिकायत

पुलिस के अनुसार एक सप्ताह पहले किशोरी किसी तरह युवकों के चुंगल से छूटी आैर दिल्ली में अपने घर पहुंचकर परिजनों को सारी बातें बतार्इ। किशोरी की शिकायत पर दिल्ली के चांदनी महल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। दिल्ली आैर मेरठ पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर मुख्य आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि घंटाघर के पास शाहरुख जिम में जाता था। थाना चांदनी महल के दरोगा प्रशांत कुमार ने सीआे कोतवाली दिनेश शुक्ला से मुलाकात की। उनके निर्देश पर एसआे देहली गेट विजय गुप्ता ने दिल्ली पुलिस टीम के साथ शाहरुख को जिम संचालक के जरिए हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद बताया कि शाहरुख ने शहर के प्रतिष्ठित होटल व बेंक्वेट हाल में किशोरी को दो हजार रुपये रोजाना कमरे में रखने की बात स्वीकारी है। उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।