पुलिस जांच में इंडियन बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की फुटेज आ गई थी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि कुछ बदमाश ढाबे व होटलों पर ट्रकों को निशाना बनाकर लूट की घटना को अंजाम देते हैं। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी ईश्वर, सूरज, अर्जुन, मोहित को गिरफ्तार कर लिया। चारों गिरफ्तार बदमाश मेरठ के थाना इंचैली क्षेत्र के रहने वाले हैं। इस गिरोह का मुखिया अर्जुन बताया गया है। एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य उत्तरांचल में भी घटना को अंजाम दे चुके हैं, लेकिन गिफ्तार बदमाश अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े थे। एसएसपी ने बताया कि शातिर गिरोह के गिरफ्तार बदमाशों ने क्षेत्र में लूट करने का आंतक इस कदर मचा रखा था कि महिलाओं से लूट, मोबाइल, सड़कों पर लूटपाट आदि घटनाएं की। एसएसपी के मुताबिक एक घटना में हरिद्वार से मोदीनगर जा रहे एक युवक-युवती को भी अपने को पुलिसकर्मी बताकर चौकी पर ले जाने के बहाने जंगल में ले गये और युवती के साथ छेड़छाड़ की थी।